Friday 26/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरणमोहर्रम को लेकर कोतवाली में अमन कमेटी की बैठक, ताजिया जुलूस के लिए दिशा-निर्देश जारीअवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 12 लीटर शराब बरामदसितारगंज राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु ब्लॉक टॉस्क फोर्स बैठक आयोजित की गईविधायक शिव अरोरा ने शत प्रतिशत सत्यापन कर एसआईआर प्रकिया पूर्ण करने पर 11 बीएलओ व शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र पहनकर किया सम्मानितआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्यायः भट्टमोहर्रम पर महापौर विकास शर्मा की दो टूक- परंपरा के नाम पर शक्ति प्रदर्शन और नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहींछात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरती
राज्य

अधिवक्ताओं के हितों की लड़ाई के लिए मैदान में उतरे राजन मेहरा

सैकड़ों समर्थकों संग उत्तराखण्ड बार काउंसिल चुनाव के लिए भरा नामांकन

नैनीताल। उत्तराखण्ड बार काउंसिल चुनाव के नामांकन के तीसरे दिन बुधवार को हल्द्वानी बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव राजन सिंह मेहरा ने सैकड़ों समर्थक अधिवक्ताओं के साथ बार काउंसिल कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया नामांकन के दौरान अधिवक्ताओं में खासा उत्साह दिखा नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत में राजन सिंह मेहरा ने कहा कि उनका चुनाव लड़ने का उद्देश्य प्रदेश के अधिवक्ताओं के अधिकारों और हितों की मजबूती से पैरवी करना है उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड में लगभग 15 हजार अधिवक्ता मतदाता पंजीकृत हैं लेकिन अब तक उन्हें पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं राजन मेहरा ने कहा कि निर्वाचित होने पर वे प्रत्येक अधिवक्ता को कम से कम 10 लाख रुपये का कैशलेस मेडिक्लेम 25 लाख रुपये तक का डेथ क्लेम वरिष्ठ अधिवक्ताओं के लिए पेंशन सुविधा नए अधिवक्ताओं के लिए प्रोत्साहन राशि तथा अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने के लिए संघर्ष करेंगे उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज की सुरक्षा सम्मान और सामाजिक सुरक्षा उनकी प्राथमिकता में सर्वोपरि है नामांकन के अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की मौजूदगी रही।

Check Also
Close