Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

रम्पुरा में बहेगी श्रीमद् भागवत कथा की अमृतधाराः महापौर

  • 9 जनवरी को कलश यात्रा के साथ होगा शुभारम्भ

रूद्रपुर। रम्पुरा स्थित दुर्गा मंदिर में भव्य श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 9 जनवरी से 15 जनवरी तक किया जा रह है। कथा के शुभारम्भ से पूर्व भव्य कलशयात्रा निकाली जायेगी।

महापौर विकास शर्मा ने कार्यक्रम को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि रम्पुरा में सोनिया होटल के पास स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित होने जा रही कथा को लेकर रम्पुरावासियों में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि कथा 9 जनवरी से 15 जनवरी तक रोजाना दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। कलश यात्रा से पूर्व 9 जनवरी को प्रतः 11 बजे भव्य कलश या भी निकाली जायेगी। कलश यात्रा में वे स्वयं भी मौजूद रहेंगे। एक सप्ताह तक चलने वाली कथा का 16 जनवरी को प्रातः हवन और दोपहर को भंडारे के साथ समापन होगा। इस दिन सुंदर काण्ड पाठ भी किया जायेगा।

महापौर ने कहा कि सर्व जन कल्याण के लिए यह आयोजन ओमपाल कोली, दर्शन कोली, वीरू कोली, बाबू कोली, ओमप्रकाश कोली सहित अन्य भक्तों द्वारा सभी के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें खुद भी वह हरसंभव अपना योगदान देंगे, कथा के आयोजन में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जायेगी। महापौर ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमियों से इस धार्मिक अनुष्ठान में अधिक से अधिक भागीदारी करने का आहवान भी किया

महापौर ने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे आयोजनों में नगर निगम पूरा सहयोग देगा। उन्होंने कह कि शहर में धार्मिक स्थलों के विकास के लिए नगर निगम हरसंभव प्रयास कर रहा है। कई मंदिरों का सौंदर्यीकरण करने की नगर निगम ने योजना तैयार की है। आने वाले दिनों में शहर को एक दिव्य धार्मिक स्वरूप प्रदान किया जायेगा।

पत्रकार वार्ता में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र मिश्रा, ओमपाल कोली, पारस चुघ, विजय तोमर आदि भी मौजूद थे।

Check Also
Close