Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

साप्ताहिक “संवाद तेजस” समाचार पत्र का हुआ विमोचनगदरपुर । “पत्रकारिता के क्षेत्र में नई ऊर्जा भरने के उद्देश्य से साप्ताहिक समाचार पत्र ‘संवाद तेजस’ का विमोचन समारोह दिनेशपुर रोड स्थित मोदी वेन्यू में धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में मीडिया क्लब एवं प्रेस क्लब गदरपुर के वरिष्ठ पत्रकारों और क्षेत्र के गणमान्यों की भारी मौजूदगी के बीच साप्ताहिक अखबार का औपचारिक शुभारंभ किया गया।​वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति ने बढ़ाया गौरव​समारोह के दौरान मीडिया क्लब गदरपुर के सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रकाशक एवं संपादक सागर गाबा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वरिष्ठ पत्रकारों का मार्गदर्शन हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को बताया कि ‘संवाद तेजस’ निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के संकल्प के साथ जनता के बीच पहुंचेगा।

​विमोचन मंच पर प्रशासनिक और सामाजिक हस्तियां
​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सूचना अधिकारी (ऊधम सिंह नगर) गोविन्द सिंह बिष्ट और कार्यक्रम अध्यक्ष विकास तनेजा (अध्यक्ष,मीडिया क्लब गदरपुर) की मौजूदगी में विमोचन की प्रक्रिया जारी रही। मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में तहसीलदार लीना चन्द्रा धामी, मीडिया क्लब संरक्षक विनोद भुसरी,अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल, थाना प्रभारी संजय पाठक गदरपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष जय किशन अरोड़ा,समाजसेवी लाल मोहम्मद,मुनी भुसरी एवं आरपी सिंह मौजूद रहे।
​उत्साह का माहौल
​मोदी वेन्यू में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में समाजसेवी बलविन्दर साहू,यादव सिंह कोरंगा, त्रिलोक भट्ट सहित व्यापार मंडल और मीडिया क्लब गदरपुर विधानसभा के पदाधिकारी भी शामिल रहे। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने समाचार पत्र के प्रकाशन को क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। इस समारोह में अतिथियों और शुभकामना देने वालों का तांता लगा रहा।इस दौरान नैब सिंह धालीवाल, अमरजीत सिंह ,अशोक छाबड़ा, सुरजीत बत्रा ,जसपाल डोगरा, सतीश बत्रा, महेंद्र पाल सिंह,गौरव बत्रा, शुभम बत्रा, किशन गुप्ता, दुलाल चक्रवर्ती, काजल राय, विपुल प्रजापति, शाहनूर अली, देवेंद्र सिंह, संजीव झाम ,सोमनाथ गाबा ,मोती खेड़ा, विकास तनेजा ,दीपक सुधा, मोती खेड़ा, कृष्ण अनेजा, किशन गाबा ,नरेश हुड़िया, अरविंद कुमार ,अवनिंद्र आर्य, अंकित खेड़ा ,मोहनलाल खेड़ा, मदन ढींगरा ,दया जोशी, तानिया गाबा, शीतल गाबा ,यशिका गाबा, मन्नत तनेजा सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

​

Check Also
Close