Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

नेताजी सुभाष चौक का होगा कायाकल्प

  • 30 लागत की लागत से होगा सौंदर्यीकरण
  • नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 11 फिट अश्वरोही मूर्ति लगाने की तैयारी शुरू
  • चौक को चमकाने के लिए महापौर ने किया स्थलीय निरीक्षण

रूद्रपुर। काशीपुर बाईपास रोड पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के नाम से बनाये गये चौक का जल्द ही कायाकल्प होने जा रहा है। 30 लाख की लागत से इस चौक का सौंदर्यीकरण किया जायेगा। चौक को थोड़ा आगे शिफ्रट करने के साथ ही यहां पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की छोटी प्रतिमा को हटाकर घोड़े पर सवार 11 फिट उंची भव्य मूर्ति स्थापित की जायेगी। चौक के नव निर्माण के लिए महापौर विकास शर्मा ने नगर आयुक्त और नगर निगम की टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने कहा कि काशीपुर बाईपास रोड पर वर्तमान में स्थापित नेताजी की प्रतिमा आकार में काफी छोटी थी, जिसे लेकर विशेषकर बंगाली समाज द्वारा लंबे समय से एक भव्य और बड़ी मूर्ति स्थापित करने का आग्रह किया जा रहा था। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए अब नगर निगम ने कोलकाता की ऐतिहासिक तर्ज पर नेताजी की घोड़े पर सवार ग्यारह फीट ऊँची विशालकाय मूर्ति लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती से पूर्व इस भव्य परियोजना का शिलान्यास करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर शहर को यह सौगात सौंपी जा सके।

महापौर ने कहा कि विकास की इस योजना में केवल सौंदर्यीकरण ही शामिल नहीं है, बल्कि यातायात सुरक्षा और भविष्य की जरूरतों को भी प्राथमिकता दी गई है। महापौर ने कहा चूंकि निकट भविष्य में काशीपुर बाईपास मार्ग का चौड़ीकरण प्रस्तावित है, इसलिए इस चौक का निर्माण वैज्ञानिक और तकनीकी दृष्टिकोण से किया जा रहा है। वर्तमान में चौक की बनावट में कुछ ऐसी तकनीकी खामियां थीं जिनके कारण यहाँ अक्सर दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती थी। इन खतरों को भांपते हुए नगर निगम ने चौक को थोड़ा आगे शिफ्ट करने का निर्णय लिया है, जिससे आवागमन सुचारू होगा और वाहन चालकों को बेहतर दृश्यता प्राप्त होगी। तीस लाख की लागत से होने वाले इस नवनिर्माण में चौक के चारों ओर आधुनिक लाइटिंग और लैंडस्केपिंग का कार्य भी किया जाएगा।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में रुद्रपुर शहर विकास के नए सोपान तय कर रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि महज दस माह के छोटे से कार्यकाल में नगर निगम ने भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी व्यवस्था के साथ विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के ‘विकसित उत्तराखंड’ के विजन को धरातल पर उतारने के लिए नगर निगम हर वार्ड तक बुनियादी सुविधाओं को पहुँचाने का कार्य कर रहा है।उन्होंने दोहराया कि विकास की यह प्रक्रिया एक निरंतर चलने वाला अभियान है और भविष्य में भी व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए बड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा, ताकि रुद्रपुर को प्रदेश के अग्रणी और सुंदर शहरों की श्रेणी में प्रथम स्थान पर लाया जा सके।

Check Also
Close