Wednesday 24/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

नैनीताल निवासी सिद्धार्थ साह ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

नैनीताल(खबर पड़ताल)सरोवर नगरी नैनीताल के लिए गौरवपूर्ण क्षण में नैनीताल निवासी सिद्धार्थ साह ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्हें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी. नरेंदर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सिद्धार्थ साह के शपथ ग्रहण के साथ ही उत्तराखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या बढ़कर 10 हो गई है।
गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश न्यायालय कक्ष में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता ने राष्ट्रपति के हस्ताक्षरों से जारी वह वारंट पढ़कर सुनाया, जिसके माध्यम से सिद्धार्थ साह को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। इसके पश्चात मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें औपचारिक रूप से अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।
इस अवसर पर वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज तिवारी, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आशीष नैथानी, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा तथा न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय मौजूद रहे। इसके अलावा महाधिवक्ता एस.एन. बाबुलकर, मुख्य स्थायी अधिवक्ता सी.एस. रावत, बार एसोसिएशन अध्यक्ष डी.सी.एस. रावत, महासचिव सौरभ अधिकारी, बार काउंसिल सदस्य डी.के. शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत, एम.सी. कांडपाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं न्यायालय के अधिकारी उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान न्यायिक गरिमा और गरिमामयी वातावरण देखने को मिला। सिद्धार्थ साह की नियुक्ति से प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Check Also
Close