Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

यूकेजीएएमएस पोर्टल पर बहुभुज (पॉलीगन) निर्माण हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिले में प्रशासनिक कार्यों को तकनीकी रूप से अधिक सुदृढ़,पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत जिला सभागार में यूकेजीएएमएस पोर्टल पर बहुभुज (पॉलीगन) निर्माण को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल ने की। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यूकेजीएएमएस पोर्टल के माध्यम से भौगोलिक आंकड़ों के सही एवं प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विभागीय योजनाओं एवं कार्यों के क्रियान्वयन में तकनीकी दक्षता बढ़ाना तथा डिजिटल प्रणाली के माध्यम से कार्यों को अधिक सटीक और समयबद्ध बनाना रहा। कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मयंक शर्मा,ई-जिला प्रबंधक सचिन भट्ट,स्वान प्रभारी राजेश कोहली एवं भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईसी) प्रकोष्ठ अधिकारी किरण लमगढ़िया द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मयंक शर्मा ने यूकेजीएएमएस अनुप्रयोग (एप) के सुचारु एवं सरल उपयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की तथा प्रतिभागियों द्वारा उठाई गई शंकाओं का विस्तारपूर्वक समाधान किया। उन्होंने बताया कि यह पोर्टल प्रशासनिक योजनाओं की निगरानी एवं विश्लेषण में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है। वहीं भौगोलिक सूचना प्रणाली प्रकोष्ठ अधिकारी किरण लमगढ़िया ने अनुप्रयोग के माध्यम से बहुभुज निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया,जिससे प्रतिभागियों को व्यवहारिक स्तर पर स्पष्टता प्राप्त हो सकी। ई-जिला प्रबंधक सचिन भट्ट ने पोर्टल आधारित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के प्रभावी उपाय बताए,जबकि स्वान प्रभारी राजेश कोहली ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की टीम के साथ मिलकर तकनीकी सहयोग प्रदान किया। अध्यक्षीय संबोधन में अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल ने कहा कि आधुनिक प्रशासन में तकनीक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यूकेजीएएमएस जैसे डिजिटल मंचों के प्रभावी उपयोग से न केवल योजनाओं की पारदर्शिता बढ़ेगी,बल्कि जमीनी स्तर पर कार्यों की गुणवत्ता और गति में भी सुधार आएगा। कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उनके दैनिक कार्यों में तकनीकी समझ बढ़ेगी और विभागीय कार्यों का निष्पादन अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। यह प्रशिक्षण कार्यशाला डिजिटल उत्तराखंड की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक सार्थक और प्रशंसनीय प्रयास के रूप में देखी जा रही है।

Check Also
Close