Wednesday 24/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

हर आघात के बाद पुनः उठ खड़ा हुआ है सनातन : विकास शर्मा

  • महापौर विकास शर्मा ने नीलकंठ धाम में
    कार्यकर्ताओं के साथ मनाया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व

रूद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा घोषित ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व — 2026’ के अंतर्गत महापौर विकास शर्मा ने अपनी टीम और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शैलजा कॉलोनी स्थित नीलकंठ धाम में विधि-विधान से जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया। इस अवसर पर महापौर ने कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से ‘ॐ नमः शिवाय’ का श्रद्धापूर्वक जाप कर वातावरण को शिवमय बना दिया।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि ठीक 1000 वर्ष पूर्व, जनवरी 1026 में आक्रांता महमूद गजनवी ने हमारी आस्था के महान प्रतीक सोमनाथ मंदिर पर बर्बर आक्रमण कर उसे ध्वस्त कर दिया था। वह हृदयविदारक आघात तीन दिनों (8, 9 और 10 जनवरी) तक अनवरत चलता रहा था। महापौर ने कहा कि वर्ष 2026 उसी ऐतिहासिक आघात के विरुद्ध सोमनाथ की सहनशीलता, निरंतरता और सांस्कृतिक विजय के 1000 वर्ष पूर्ण होने का प्रतीक है।

विकास शर्मा ने कहा कि मुगल आक्रांताओं ने सदैव हमारी धार्मिक संस्कृति और विरासत को छिन्न-भिन्न करने का कुत्सित प्रयास किया, लेकिन सनातनी समाज हर बार पुनः उठ खड़ा हुआ। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि जहाँ एक ओर आक्रमण के 1000 वर्ष हुए हैं, वहीं दूसरी ओर सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण और वैभव की पुनर्स्थापना के भी 75 वर्ष इसी वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। यह पर्व केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि अपनी जड़ों और गौरवशाली इतिहास को याद रखने का संकल्प है।

महापौर ने आह्वान किया कि प्रत्येक नागरिक को अपने इतिहास की जानकारी होनी चाहिए, जिससे पता रहे कि हमारा अस्तित्व कितना संघर्षपूर्ण और गौरवशाली रहा है। उन्होंने भगवान सोमनाथ से प्रार्थना की कि वे महानगर पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें और समाज को एकता के सूत्र में पिरोए रखें।

नीलकंठ धाम में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे सोमनाथ की अखंडता और सनातनी स्वाभिमान को सदैव अडिग रखेंगे। इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय निवासी और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान आशीष यादव आकाश यादव अभिषेक यादव जितेंद्र चौहान पवन खनिजों किशोर सुनील कोली आशीष नरेश संदीप वाल्मीकि आदि मौजूद रहे

Check Also
Close