Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

जवानों की वर्दी से पहले युवाओं को मिला आत्मबल-नशामुक्त व करियर निर्माण की मिसाल बना आईटीबीपी का भर्ती कोचिंग अभियान


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ समाज के भविष्य को संवारने की एक प्रेरक मिसाल सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में देखने को मिली है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से निकालकर अनुशासन,फिटनेस और राष्ट्रसेवा के पथ पर अग्रसर करने के उद्देश्य से उत्तर फ्रंटियर आईटीबीपी द्वारा ओजस अभियान के अंतर्गत शुरू किए गए निश्शुल्क भर्ती कोचिंग डे कैंप ने व्यापक जनसमर्थन और प्रशंसा अर्जित की है। इसी सराहनीय पहल के लिए शुक्रवार को पिथौरागढ़ की जनता ने आईटीबीपी के आईजी संजय सिंह गुंज्याल का भव्य नागरिक अभिनंदन किया। राजपुर रोड स्थित वन मुख्यालय में आयोजित इस सम्मान समारोह का आयोजन सामाजिक संस्था सोसायटी फॉर एक्शन इन हिमालय,पिथौरागढ़ द्वारा किया गया। सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़ से लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय कर बड़ी संख्या में नागरिक देहरादून पहुंचे और अपने जननायक समान अधिकारी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर आईजी गुंज्याल को मुनस्यारी की पारंपरिक अंगोरा शाल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का माहौल भावनात्मक,प्रेरणादायक और राष्ट्रसेवा की भावना से ओतप्रोत रहा। अपने संबोधन में आईजी संजय सिंह गुंज्याल ने कहा कि भर्ती कोचिंग डे कैंप केवल प्रशिक्षण नहीं,बल्कि युवाओं के जीवन को सही दिशा देने का अभियान है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सीमांत क्षेत्रों के युवाओं में अपार प्रतिभा है,जरूरत है तो केवल उचित मार्गदर्शन और अवसर की। उन्होंने कहा यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। आईटीबीपी सीमांत क्षेत्रों में समुदाय के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें शारीरिक रूप से सक्षम,मानसिक रूप से मजबूत और करियर के प्रति सजग बनाना है। संस्था के अध्यक्ष जगत मर्तोलिया ने बताया कि इस अभिनव पहल का प्रथम चरण मुनस्यारी में सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है,जहां युवाओं ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी चरणों में यह कैंप धारचूला,नाचनी,डीडीहाट और पिथौरागढ़ में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि फिजिकल और थ्योरीटिकल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ रहा है। उन्हें न केवल भर्ती परीक्षाओं की तैयारी का मार्ग मिल रहा है,बल्कि जीवन में अनुशासन,लक्ष्य और सकारात्मक सोच भी विकसित हो रही है। मर्तोलिया ने यह भी कहा कि आईजी संजय गुंज्याल के मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह अभियान संभव नहीं हो पाता। उनका नेतृत्व युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गया है और सीमांत क्षेत्र में एक सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन की नींव रख रहा है। कार्यक्रम में तारा चंद,प्रकाश सिंह धामी,गोविंद सिंह धामी सहित अनेक गणमान्य नागरिक,सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में इस पहल को नशामुक्त,सशक्त और आत्मनिर्भर युवा भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। यह अभिनंदन केवल एक अधिकारी का सम्मान नहीं,बल्कि उस सोच का सम्मान था जो वर्दी की शक्ति को समाज निर्माण और युवा उत्थान से जोड़ती है।

Check Also
Close