Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

गढ़वाल विश्वविद्यालय के पहलवान मोहित नौटियाल ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2026 में बनाई दमदार एंट्री


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण उस समय आया,जब विश्वविद्यालय के होनहार पहलवान मोहित कुमार नौटियाल ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया। यह उपलब्धि केवल एक खिलाड़ी की सफलता नहीं,बल्कि पहाड़ के युवाओं की अदम्य इच्छाशक्ति,संघर्ष और खेल के प्रति समर्पण का जीवंत उदाहरण है। बीएसएम रुड़की संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मोहित नौटियाल इससे पूर्व भी राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक पहुंच चुके हैं,जिससे उनकी निरंतर मेहनत और भविष्य की संभावनाओं का स्पष्ट संकेत मिलता है। गढ़वाल विश्वविद्यालय में खेल संसाधनों और प्रशिक्षकों की सीमित उपलब्धता के बावजूद यहां के खिलाड़ी निरंतर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। मोहित की यह सफलता उन तमाम छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है,जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने सपनों को साकार करने का साहस रखते हैं। मोहित की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गढ़वाल विश्वविद्यालय खेल बोर्ड के पदाधिकारियों,कर्मचारियों एवं खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही यह उम्मीद भी जताई गई कि मोहित आगामी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में विश्वविद्यालय और उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय पटल पर और अधिक रोशन करेंगे। युवाओं के लिए प्रेरणा मोहित कुमार नौटियाल की सफलता यह साबित करती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची,तो संसाधनों की कमी भी सफलता की राह नहीं रोक सकती।

Check Also
Close