Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

महापौर ने मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों को किया सम्मानित

  • हैदराबाद में रुद्रपुर के खिलाड़ियों ने जीते 14 पदक

रुद्रपुर । हैदराबाद (तेलंगाना) में आयोजित 26वीं कैडेट सब जूनियर, जूनियर और सीनियर स्क्वे मार्शल आर्ट राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के झंडे गाड़े हैं। प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे शहर के होनहार खिलाड़ियों का नगर निगम परिसर में भव्य स्वागत किया गया। महापौर विकास शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि पर शाबाशी दी। महापौर ने टीम की इस बड़ी जीत के लिए स्क्वे एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव मोहम्मद हसन खान के प्रयासों की भी सराहना की।

सम्मान समारोह के दौरान महापौर ने स्वर्ण पदक जीतने वाली रिद्धिमा सती, लिपिका, तनिषा और इनाया खान के साथ ही रजत पदक विजेता संजय को बधाई दी। इसके अलावा कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी दिवाकर, सौम्या बिष्ट, विशाल शर्मा, जितेंद्र कुमार मौर्य, आरती पुजारी, निशा रामपाल, वारन्या नैथानी और आदविका यादव को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर ब्लैक बेल्ट परीक्षा और राष्ट्रीय रेफरी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सीनियर खिलाड़ी प्रसून वर्मा, मोना कश्यप और विशाल शर्मा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए महापौर ने कहा कि तराई की खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार परचम लहराकर शहर का गौरव बढ़ा रही हैं।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश की खेल प्रतिभायें लगाकर राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा रही है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में क्षेत्र की प्रतिभाओं ने एक बार फिर परचम लहराकर शहर का गौरव बढ़ाया है। उनहोंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार लगातार खेल और खिलाड़ियों का ेप्रोत्साहित कर रही है। सरकार ने उत्तराखण्ड को देवभूमि के साथ साथ खेल भूमि बनाने के लिए खेल नीति लागू की है। प्रदेश में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को सरकार सरकारी नौकरियां भी दे रही है। धामी सरकार की खेलों के प्रति गंभीर है। पिछले दिनों प्रदेश में नेशनल गेम्स का सफल आयोजन हुआ था जिसमें प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। महापौर ने कहा कि सीएमधामी के मार्गदर्शन में रूद्रपुर नगर निगम भी खेलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। जल्द ही किच्छा रोड पर खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स स्टैडियम बनाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम खिलाड़ियों को हरसंभव सुविधायें प्रदान करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

स्क्वे एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव मोहम्मद हसन खान ने बताया कि खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में चार स्वर्ण, एक रजत और नौ कांस्य पदक सहित कुल 14 पदक जीतकर उत्तराखंड राज्य का मान बढ़ाया है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए महापौर और नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों के परिजन और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Check Also
Close