Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

उतरायणी पर्व पर श्रद्धालुओं ने पंचेश्वर और रामेश्वर संगम में किया पवित्र स्नान।

चंपावत जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा है लोक पर्व उतरायणी।उत्तराखंड के लोक पर्व उतरायणी (घुघुतिया) त्यौहार को आज चंपावत जिले में काफी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज बुधवार सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में लोहाघाट के पंचेश्वर व रामेश्वर धाम पहुंचे हैं। क्षेत्र के पंडित मदन कलोनी व शास्त्री श्याम दत्त मुरारी ने कहा उत्तराखंड में उत्तरायणी पर्व का अपना विशेष महत्व है जिसे घुघुतिया त्यौहार के नाम से भी जाना जाता है कहां आज सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो काफी शुभ माना जाता है।कहा उत्तरायणी पर्व पर सुबह से ही पंचेश्वर व रामेश्वर धाम में श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ है। पंडित कलोनी व मुरारी ने बताया श्रद्धालुओं ने पंचेश्वर मे महाकाली व सरयू नदी के पवित्र संगम तथा रामेश्वर में सरयू और रामगंगा नदी के पवित्र संगम में स्नान कर पंचेश्वर महादेव व रामेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की। उन्होंने बताया आज बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार कराने भी पहुंचे हैं बताया आज स्नान का विशेष महत्व रहता है। पंडित कलोनी ने बताया पंचेश्वर में चंपावत जिले के साथ-साथ पिथौरागढ़ व नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आज पवित्र स्नान के लिए आए हुए हैं ।तथा पंचेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के बाद क्षेत्र व परिवार की सुख शांति के लिए श्रद्धालुओं के द्वारा ब्राह्मणों के द्वारा पाठ पढ़वाया जा रहा है। पंचेश्वर में आज उतरायणी पर्व पर विशाल मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें दूर-दूर क्षेत्र से आए व्यापारियों के द्वारा अपनी दुकानें सजाई गई है।श्रद्धालुओं के द्वारा पूजा अर्चना के बाद मेले का आनंद लिया जा रहा है। उत्तरायणी पर्व जिसे पहाड़ी क्षेत्र में घुघुतिया त्यौहार भी कहा जाता है।सुबह से ही बच्चे गले में घुघुतो की माला डालकर ,काले काले घुघुता खाले,कहकर कौवो को बुलाकर घुघुते व पूरी खिला रहे हैं। घुघुतिया त्यौहार पर उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हर घर में आज विशेष तौर पर पर्वतीय व्यंजन बनाए जाते है। वहीं जिले के दूरस्थ बयानधूरा बाबा मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए है। उतरायणी को लेकर पूरे जिले में काफी उत्साह है।

Check Also
Close