Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

बीमार युवक के लिए ‘देवदूत’ बनकर पहुंचे महापौर

  • राजनीति के बीच मानवता की मिसाल,खुद एम्बुलेंस बुलाकर कराया भर्ती

रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने एक बार फिर साबित किया है कि उनके सख्त फैसलों के पीछे एक बेहद संवेदनशील और कोमल हृदय भी धड़कता है। शहर के रम्पुरा क्षेत्र में एक गरीब परिवार की लाचारी और 28 वर्षीय युवक की मौत से जंग की खबर मिलते ही महापौर ने सारे काम छोड़ दिए और मदद के लिए खुद उसके द्वार जा पहुँचे।

महापौर विकास शर्मा नगर निगम कार्यालय में फाइलों और रूटीन बैठकों में व्यस्त थे, तभी पार्टी कार्यकर्ता ममता सैनी और सरोज रानी ने उन्हें एक सूचना दी। सूचना रम्पुरा निवासी दीपक की थी, जो महज 28 साल की उम्र में पीलिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। परिवार इतना लाचार है कि उचित उपचार तो दूर, उसे अस्पताल ले जाने तक की स्थिति में नहीं है। इस सूचना को सुनते ही महापौर का मन विचलित हो उठा। उन्होंने न तो फाइलें निपटाईं और न ही इंतजार किया, बल्कि सीधे रम्पुरा की तंग गलियों की ओर निकल पड़े।

जब महापौर दीपक के घर पहुँचे, तो दृश्य विचलित करने वाला था। पीलिया से बेदम दीपक बिस्तर पर पड़ा जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा था और उसके पास केवल आंसू थे। महापौर ने न केवल दीपक का हाल जाना, और उसे ढांढस भी बंधाया। उन्होंने मौके से ही चिकित्सा अधिकारियों को फोन लगाया और स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया। महापौर ने तत्काल एम्बुलेंस मंगवाई और खुद खड़े होकर युवक को जिला अस्पताल भिजवाया। उन्होंने डॉक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपचार में कोई कोताही न बरती जाए और युवक की जान बचाना ही पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

बीमारी के संक्रमण को देखते हुए महापौर ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल नगर निगम की टीम को मौके पर बुलाया। उन्होंने न केवल अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की, बल्कि दीपक के निवास स्थान और आसपास के क्षेत्र में सघन सफाई अभियान चलवाकर कीटनाशकों का छिड़काव भी कराया, ताकि बीमारी और न फैले।

इस दौरान महापौर विकास शर्मा ने कहा पद और प्रतिष्ठा सेवा के माध्यम हैं। नगर निगम केवल नालियों और सड़कों के लिए नहीं है, बल्कि यह हर उस नागरिक का सहारा है जो खुद को लाचार महसूस करता है। दीपक जैसे युवाओं का जीवन बचाना ही हमारा वास्तविक कर्तव्य है। मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है और मेरा संकल्प है कि रुद्रपुर का कोई भी नागरिक अभाव के कारण दम न तोड़े।

Check Also
Close