Wednesday 24/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भूमि विवादों के निस्तारण को विशेष अभियान हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक अपर जिलाधिकारी प्रशासन के कार्यालय में आयोजित हुई।
अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने सभी उप जिलाधिकारियों, नगर आयुक्तों, चकबन्दी अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी भूमि विवादों के प्रकरणों का अभियान चलाकर परीक्षण करते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें ताकि भूमि विवादों का निस्ताण शीघ्रता से हो सकें। उन्होने कहा ऐसे में भूमि विवादों की प्रकृति, उनसे जुड़े पक्षों, उनके कारणों तथा कानून व्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों का समग्र आकलन किया जाना आवश्यक है। उन्होने कहा जो भूमि विवाद से जुड़े प्रकरणों, कानून व्यवस्था की स्थिति तथा विवादों के निस्तारण हेतु उपलब्ध कानूनी एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जांच कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। अपर जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया कि भूमि विवादों के कारण कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी मामले को गंभीरता से लिया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में समिति सदस्य अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 उत्तम सिंह नेगी, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी किशोरी कुटियाल आदि मौजूद थे सभी उप जिलाधिकारी व नगर आयुक्त वर्चुल माध्यम से जुड़े थे।


Check Also
Close