Wednesday 24/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेताओं ने किया विद्यार्थियों से संवादभाजपा युवा मोर्चा ऋषिकेश मंडल द्वारा कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहनसिंधु नदी तट पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के सान्निध्य में हुआ दिव्य जलाभिषेक एवं दिव्य-भव्य आरतीनैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर भी प्रशासन हरकत में नहीं आया !काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण की योजना को मिली मंजूरी, जाम की समस्या से मिलेगी राहतकल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवसतीरंदाजी की चौथी राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्नदिल्ली का दबदबा हुआ कायम,दूसरे नंबर पर रहा हरियाणाग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग
राज्य

अधिवक्ता के निधन पर फुल कोर्ट रेफरेंस, अधिवक्ता संघ ने जताया शोक

नैनीताल। अधिवक्ता रितेश सागर के आकस्मिक निधन पर न्यायालय परिवार एवं अधिवक्ता संघ ने गहरा शोक व्यक्त किया है 49 वर्षीय अधिवक्ता रितेश सागर का बुधवार तड़के हल्द्वानी स्थित नीलकंठ अस्पताल में निधन हो गया जिससे न्यायिक एवं अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई उनके निधन पर प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में फुल कोर्ट रेफरेंस आयोजित कर शोक प्रस्ताव पारित किया गया न्यायालय परिवार ने दिवंगत अधिवक्ता के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद एवं सचिव दीपक रुबाली ने अपने शोक संदेश में कहा कि अधिवक्ता रितेश सागर का निधन अधिवक्ता समाज के लिए एक बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है मल्लीताल के एजहिल कंपाउंड निवासी रितेश सागर अधिवक्ता के साथ ही एक प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं पत्रकारिता व लेखन कार्यों से भी जुड़े रहे उनके व्यक्तित्व और कार्यों की न्यायिक जगत के साथ-साथ सांस्कृतिक क्षेत्र में भी सराहना की जाती रही दिवंगत अधिवक्ता का अंतिम संस्कार नैनीताल के पाइंस स्थित श्मशान घाट पर किया गया वे अपने पीछे माता-पिता एवं एक भाई को छोड़ गए हैं। परिवारजन उनकी अस्थियां लेकर हरिद्वार रवाना हो गए हैं, जहां शुक्रवार को गंगा में उनकी अस्थियो को विसर्जित किया जाएगा। उनके निधन पर उपाध्यक्ष शंकर चौहान वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर कंसल ज्योति प्रकाश बोरा मनीष मोहन जोशी नीरज साह राजेन्द्र कुमार पाठक ओंकार गोस्वामी भुवन जोशी राजेश चंदोला संजय सुयाल पंकज कुलौरा राजेन्द्र मेहरा अखिलेश साह कैलाश जोशी हरीश पांडेय प्रदीप परगाई राकेश सुयाल प्रीति साह मंजू कोटलिया दीपक दत्त पांडेय गौरव कुमार उमेश कांडपाल शिवांशु जोशी शशांक कुमार गंगा सिंह बोरा अनिल बिष्ट भानु प्रताप मौनी राजेश त्रिपाठी कमल चिलवाल अशोक मौलखी अर्चित गुप्ता रवि आर्या नीरज गोस्वामी मोहम्मद यूनुस भगवत जंतवाल जयंत नैनवाल संजय बिष्ट निर्मल कुमार नीरज प्रमोद कुमार रवि कनवाल गौरव भट्ट दीपक सिंह दानु प्रदीप कुमार मुकेश कुमार जीतू बंगारी गजेंद्र मेहरा सुंदर सिंह मेहरा तरुण चंद्रा सुभाष जोशी संतोष आगरी मोहम्मद दानिश जमील अहमद हिमांशु उपाध्याय गजेंद्र बर्गली मुकेश रंजन मोहम्मद खुर्शीद तारा आर्या किरन आर्या जया आर्या कमला अधिकारी शगुफ्ता सिमरन अंजलि आर्या प्रेमा आर्या सहित न्यायिक अधिकारियों ने गहरा शोक जताया।

फोटो- अधिवक्ता रितेश सागर

Check Also
Close