Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

श्रीनगर में सड़क सुरक्षा माह के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम


श्रीनगर गढ़वाल। जय बद्री विशाल मालगाड़ी कल्याण एसोसिएशन श्रीनगर गढ़वाल द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम ने आमजन,विद्यार्थियों और वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के प्रति नई सोच और जिम्मेदारी का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाते हुए सुरक्षित समाज की नींव मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों,हेलमेट व सीट बेल्ट की अनिवार्यता,गति सीमा के पालन तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं,बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। इस अवसर पर महापौर आरती भण्डारी ने कहा सड़क सुरक्षा का पालन करना केवल नियम मानना नहीं,बल्कि अपने और दूसरों के जीवन के प्रति जिम्मेदारी निभाना है। यदि हम आज बच्चों को सुरक्षित यातायात की शिक्षा देंगे,तो कल एक जागरूक और सुरक्षित समाज का निर्माण स्वतः होगा। आरटीओ पौड़ी विमल पांडे ने कहा अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं मानवीय लापरवाही का परिणाम होती हैं। यदि प्रत्येक वाहन चालक नियमों का ईमानदारी से पालन करे,तो दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। सड़क पर संयम और अनुशासन ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। एआरटीओ पौड़ी मंगल सिंह ने कहा यातायात नियमों की अनदेखी सीधे जीवन के साथ खिलवाड़ है। युवाओं और चालकों को चाहिए कि वे स्वयं जागरूक बनें और दूसरों को भी नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें। सुरक्षित ड्राइविंग ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी है। इस अवसर पर आरआई विपिन रावत,श्रीनगर महिला थाना की उपनिरीक्षक भावना भट्ट,उप निरीक्षक कैलाश कड़ाकोटी,उपनिरीक्षक अनिल रावत,सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में सड़क सुरक्षा को जन-आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया तथा नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

Check Also
Close