Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

राहु मंदिर बनेगा उत्तराखंड का नया धार्मिक पर्यटन केंद्र कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने 1.90 करोड़ की सौंदर्यीकरण योजना का किया भूमि पूजन


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड के धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ने जा रहा है। पैठाणी स्थित पौराणिक आस्था के केंद्र राहु मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं समग्र विकास के लिए 1 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित योजना का क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। पैठाणी आगमन पर क्षेत्रवासियों ने कैबिनेट मंत्री का भव्य रैली एवं उत्साहपूर्ण स्वागत कर विकास कार्यों के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया। भूमि पूजन कार्यक्रम के उपरांत मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में संचालित सभी विकास कार्य जनता के विश्वास,सहयोग और समर्थन का प्रतिफल हैं। उन्होंने कहा कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन एवं तीर्थाटन की दृष्टि से एक नई पहचान देने के उद्देश्य से सुनियोजित पर्यटन सर्किट विकसित किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि धर्मशाला मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है,जबकि आगामी दो वर्षों के भीतर क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़ी योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जाएगा। साथ ही कंडारस्यू पंपिंग पेयजल योजना को आगामी तीन माह में प्रारंभ किए जाने की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में घर-घर जलापूर्ति सुनिश्चित होगी। कैबिनेट मंत्री ने भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पैठाणी में अतिरिक्त एवं भव्य पार्किंग स्थल के निर्माण की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी,जिसके लिए सभी व्यवस्थाएं योजनाबद्ध ढंग से की जा रही हैं। डॉ.धन सिंह रावत ने विश्वास व्यक्त किया कि योजना पूर्ण होने के पश्चात राहु मंदिर पैठाणी उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थलों में सशक्त पहचान स्थापित करेगा,जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र की आर्थिकी को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर धर्माचार्य रसिक महाराज,जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला,राहु मंदिर पंचायत कमेटी अध्यक्ष विनोद रावत,जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी,भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत,खिर्सू ब्लॉक प्रमुख अनिल भण्डारी,जिला पंचायत सदस्य शिव चरण नौडियाल,पूर्व राज्य मंत्री मातवर सिंह रावत,पूर्व ब्लाक प्रमुख संपत सिंह रावत,जिला महामंत्री गणेश भट्ट,मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह रावत,समिति सदस्य कुंदन रावत,बद्रीनाथ डिमरी धार्मिक पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी,मंडल अध्यक्ष पैठाणी विजय रौथाण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Check Also
Close