Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

डिजिटल सेवाओं में बड़ी उपलब्धि-पौड़ी गढ़वाल प्रदेश में प्रथम


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पर्वतीय जिलों में सरकारी सेवाओं की सुगमता को लेकर बनी धारणा को पौड़ी गढ़वाल ने बदलकर रख दिया है। अपणी सरकार पोर्टल पर जिला रैंकिंग में पौड़ी जिले ने 94.69 प्रतिशत स्वीकृत प्रकरणों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन की प्रभावी पहल,सतत निगरानी और प्रशासनिक प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष परिणाम है। ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सचिन भट्ट ने बताया कि पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पौड़ी गढ़वाल ने अपणी सरकार पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से 94.69 प्रतिशत स्वीकृत प्रकरणों का निस्तारण किया,जो प्रदेश में सर्वाधिक है। यह दर्शाता है कि जनपद प्रशासन ने शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता के साथ गुणवत्ता और समयबद्धता को प्राथमिकता दी। जिलाधिकारी ने पदभार संभालने के बाद अपणी सरकार पोर्टल को जिले की प्रशासनिक कार्य का अभिन्न हिस्सा बनाया। सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि अधिकतम सेवाएं ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध करायी जाएं। लंबित मामलों की गहन निगरानी की गयी और जवाबदेही भी सुनिश्चित की गयी। ब्लॉक,तहसील और ग्राम स्तर तक कर्मचारियों को पोर्टल के प्रभावी उपयोग के लिए प्रशिक्षित किया गया,ताकि दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही जनजागरुकता अभियानों के जरिए आमजन को डिजिटल सेवाओं से जोड़ा गया। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने बताया कि शासन द्वारा नागरिकों को पारदर्शी,सरल,समयबद्ध एवं एकीकृत डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपणी सरकार पोर्टल की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य प्रमाण पत्र,शिकायत निस्तारण एवं विभिन्न विभागीय सेवाओं को ऑनलाइन माध्यम से सुलभ बनाकर आमजन को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर से मुक्ति दिलाना है। शासन की इस मंशा को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करते हुए अब वे सभी सेवाएं,जिनके लिए पहले नागरिकों को जिला मुख्यालय आना पड़ता था,मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से घर बैठे उपलब्ध हो रही हैं। इससे समय और धन की बचत के साथ-साथ प्रशासनिक पारदर्शिता में वृद्धि हुई है और शासन-प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास भी मजबूत हुआ है।

Check Also
Close