Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

विकास खण्ड खिर्सू के चमराड़ा में बहुउद्देश्यीय शिविर में उमड़ा जनसैलाब


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। सरकार जब स्वयं जनता के द्वार पहुंचती है,तब योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं रहतीं,बल्कि जमीन पर उतरकर जीवन को बदलने का माध्यम बनती हैं। इसी सोच को साकार करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत विकासखंड खिर्सू की न्याय पंचायत चमराड़ा में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिविर में कुल 512 ग्रामीणों ने भाग लेते हुए विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान 31 शिकायतें दर्ज की गई,जबकि 137 पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को अनेक समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया,जिससे लोगों को राहत मिली। शिविर की अध्यक्षता करते हुए अपर सचिव गिरधारी सिंह रावत ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध,पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे बहुउद्देश्यीय शिविर दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं,क्योंकि इससे आमजन को जिला मुख्यालय या ब्लॉक कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और सेवाएं गांव स्तर पर ही उपलब्ध हो रही हैं। शिविर में स्वास्थ्य विभाग,समाज कल्याण विभाग,बाल विकास विभाग,वन विभाग,राजस्व विभाग,आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग,पशुपालन विभाग,कृषि,उद्यान,एनआरएलएम सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों के आवेदन मौके पर ही स्वीकृत किए,जिससे शिविर की उपयोगिता और प्रभावशीलता स्पष्ट रूप से सामने आई। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा,नोडल अधिकारी शिविर एवं परियोजना अधिकारी उरेडा सी.पी.उपाध्याय,तहसीलदार दीपक भंडारी,खंड विकास अधिकारी अमित बिजल्वाण सहित अन्य अधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Check Also
Close