Sunday 08/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन–डाॅ.धन सिंह रावतकार्मिकों के हित में संघ भवन निर्माण को लेकर तेज हुई पहल,प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापनपीएमश्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में हुआ प्रेरक मार्गदर्शन सत्रपशुपालन विभाग की योजनाओं से गांवों में बढ़ रहा स्वरोजगारअलकनंदनी सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 31 महिलाओं को मिला सम्मान,महिला चक्रव्यूह मंचन बना आकर्षण का केंद्रनशा माफिया नाजिम के घर पर चलेगा बुल्डोजर: महापौरमहापौर विकास शर्मा ने केन्द्रीय गृह मंत्री का किया स्वागतभूतबंगला विवाद पर वर्गविशेष के लोगो को विधायक शिव अरोरा की खुली चुनौती हिन्दू परिवार उनके बीच मे एक हीं क्यों ना हो हिन्दू दीपावली – होली दम ख़म से मनाएंगे रोक सको तो रोक लोविधायक के हस्तक्षेप के बाद महिला से अभद्रता करने पुलिसकर्मी हुआ लाइन हाजिररुद्रपुर में बीएलके-मैक्स ​हॉस्पिटल की मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत
राज्य

तीन दिवसीय दंगल में विजयी सुहेल और अवतार सिंह को ट्रॉफी और नगद धनराशि देकर किया सम्मानित

गदरपुर । मरहूम हाजी छोटे पहलवान की स्मृति में उनके पुत्र समाज सेवी मोहम्मद आलम द्वारा आयोजित करवाए जा रहे तीन दिवसीय कुश्ती/दंगल का समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ । रविवार बाजार के मैदान में तीसरे दिन खेले गए फाइनल में उत्तराखंड के घोसीपुरा पट्टी निवासी सुहेल पहलवान ने चंदौसी के आलम पहलवान को पराजित कर ट्राफी अपने नाम की । दंगल देखने के लिए हजारों की संख्या में खेल प्रेमी पहुंचे थे कांग्रेस नेता समाजसेवी मोहम्मद आलम की ओर से अपने पिता मरहूम हाजी छोटे पहलवान की स्मृति में आयोजित इस दंगल में देश के विभिन्न राज्यों के नामी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया । तीसरे दिन पहला मुकाबला रामपुर पुलिस में तैनात सिपाही फूल बाबू और गोरखपुर के पहलवान भोले के बीच हुआ जिसमें फूल बाबू विजयी रहे, दूसरे मुकाबले में काशीपुर के अवतार सिंह ने हापुड़ के बाबर पहलवान को शिकस्त दी ।तीसरे मुकाबले में पंजाब के मलेरकोटला निवासी मौसम अली ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर के टाइगर पहलवान को हराया ।फाइनल मुकाबले में
घोसीपुरा पट्टी के सोहेल पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंदौसी के आलम पहलवान को मात दी। विजेता सोहेल को ट्रॉफी के साथ 21000 रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया जबकि काशीपुर के अवतार सिंह को भी ट्रॉफी और नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया । संचालन सचिन गुप्ता और ज्ञानी पहलवान द्वारा किया गया वहां पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर ,मोहम्मद आलम एडवोकेट मोहम्मद मिराज, नैब सिंह धालीवाल, संजय चौधरी सहित तमाम लोग मोजूद रहे।

Check Also
Close