Sunday 08/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन–डाॅ.धन सिंह रावतकार्मिकों के हित में संघ भवन निर्माण को लेकर तेज हुई पहल,प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापनपीएमश्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में हुआ प्रेरक मार्गदर्शन सत्रपशुपालन विभाग की योजनाओं से गांवों में बढ़ रहा स्वरोजगारअलकनंदनी सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 31 महिलाओं को मिला सम्मान,महिला चक्रव्यूह मंचन बना आकर्षण का केंद्रनशा माफिया नाजिम के घर पर चलेगा बुल्डोजर: महापौरमहापौर विकास शर्मा ने केन्द्रीय गृह मंत्री का किया स्वागतभूतबंगला विवाद पर वर्गविशेष के लोगो को विधायक शिव अरोरा की खुली चुनौती हिन्दू परिवार उनके बीच मे एक हीं क्यों ना हो हिन्दू दीपावली – होली दम ख़म से मनाएंगे रोक सको तो रोक लोविधायक के हस्तक्षेप के बाद महिला से अभद्रता करने पुलिसकर्मी हुआ लाइन हाजिररुद्रपुर में बीएलके-मैक्स ​हॉस्पिटल की मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत
राज्य

राष्ट्रीय मंच पर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की दमदार उपस्थिति-ऑल इंडिया ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी कॉन्फ्रेंस-2026 में चिकित्सकों ने बढ़ाया संस्थान का मान


श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अकादमिक श्रेष्ठता का परचम लहराया है। ऑल इंडिया ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी कॉन्फ्रेंस-2026 में कॉलेज की चिकित्सकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल व्यक्तिगत उपलब्धियां हासिल कीं,बल्कि संस्थान का नाम भी गौरवान्वित किया। कॉलेज की डॉ.पूजा (पीजी जूनियर-2) ने सम्मेलन में सर्वाधिक अंक अर्जित कर सर्वश्रेष्ठ पेपर प्रस्तुति पुरस्कार अपने नाम किया। उनके शोध कार्य और प्रस्तुति की देशभर से आए वरिष्ठ विशेषज्ञों एवं शिक्षाविदों ने विशेष सराहना की। यह उपलब्धि उनके समर्पण,शोध-क्षमता और अकादमिक गंभीरता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। वहीं डॉ.शिवानी जूनियर रेजिडेंट ने भी अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित करते हुए ई-पोस्टर श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनकी यह सफलता मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में निरंतर सुदृढ़ हो रहे शोध और प्रशिक्षण वातावरण को दर्शाती है। इस उपलब्धि पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने दोनों चिकित्सकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता न केवल संबंधित चिकित्सकों की व्यक्तिगत मेहनत और प्रतिभा का परिणाम है,बल्कि इससे संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता,शोध संस्कृति और राष्ट्रीय पहचान भी और अधिक सशक्त हुई है। कॉलेज प्रशासन,संकाय सदस्यों एवं छात्र समुदाय ने भी दोनों चिकित्सकों की इस उल्लेखनीय सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के विद्यार्थियों और युवा चिकित्सकों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।

Check Also
Close