Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

पौड़ी की बेटी ने मुंबई में रचा राजनीतिक इतिहास-नैनीडांडा के ज्यूंदाल्यूं गांव की लोना रावत बनीं जोगेश्वरी वार्ड-73 से नगर सेविका


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा विकासखंड अंतर्गत ज्यूंदाल्यूं गांव की बेटी लोना रावत ने महाराष्ट्र की राजनीति में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव में जोगेश्वरी वार्ड संख्या-73 से नगर सेविका चुने जाने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी इस जीत से न केवल उनके गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर है,बल्कि उत्तराखंड की बेटियों की बढ़ती सशक्त भूमिका भी राष्ट्रीय मंच पर उजागर हुई है। लोना रावत ने शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरते हुए कुल 13,424 मत प्राप्त किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3,131 मतों के अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। यह जीत उनके जमीनी जुड़ाव,निरंतर जनसंपर्क और जनविश्वास का स्पष्ट प्रमाण मानी जा रही है। बताया जाता है कि लोना रावत लंबे समय से सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। वे जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता,महिलाओं और युवाओं के मुद्दों पर मुखरता तथा समाजसेवा के कार्यों के लिए जानी जाती हैं। इसी सक्रियता और सरल व्यवहार ने उन्हें आम जनता के बीच लोकप्रिय बनाया,जिसका लाभ उन्हें चुनाव में मिला। उनकी इस सफलता की खबर मिलते ही ज्यूंदाल्यूं गांव सहित पूरे नैनीडांडा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि लोना रावत की जीत से पहाड़ की बेटियों को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी। लोगों को उम्मीद है कि वे नगर सेविका के रूप में क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए जनहित में प्रभावी कार्य करेंगी। इस अवसर पर समाजसेवी एवं लेखक एम.एस.रावत ने लोना रावत को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह जीत उत्तराखंड की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि लोना रावत जनसेवा और जनविश्वास की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी और समाज के हर वर्ग की आवाज़ बनेंगी। लोना रावत की इस जीत को उत्तराखंड से मुंबई तक सांस्कृतिक और सामाजिक जुड़ाव की मजबूत कड़ी के रूप में भी देखा जा रहा है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि मेहनत,संकल्प और जनसेवा के बल पर सीमाओं से परे पहचान बनाई जा सकती है।

Check Also
Close