Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

मेडिकल कॉलेज श्रीनगर ने लगाया कुमड़ी गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,200 से अधिक ग्रामीणों को मिला उपचार और परामर्श


श्रीनगर गढ़वाल। दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस अस्पताल द्वारा रुद्रप्रयाग जनपद के कुमड़ी गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। कूष्माण्डा देवी मंदिर समिति के सहयोग से आयोजित इस शिविर में ग्राम सभा कुमड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों से आए 200 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयों का लाभ उठाया। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत की पहल पर राज्य के दूरस्थ एवं पहाड़ी क्षेत्रों में निरंतर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं,ताकि ग्रामीणों को घर के समीप ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इसी क्रम में कुमड़ी गांव में आयोजित इस शिविर में मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। स्वास्थ्य शिविर के दौरान सामान्य चिकित्सा,नेत्र परीक्षण,अस्थि रोग,मानसिक रोग,त्वचा रोग सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की गहन जांच की गई। चिकित्सकों ने रोगियों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श के साथ-साथ निःशुल्क दवाइयां भी वितरित कीं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया। शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भारी भीड़ ने इस जनोपयोगी पहल की आवश्यकता और सफलता को स्पष्ट रूप से रेखांकित किया। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पाकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने राज्य सरकार,मेडिकल कॉलेज प्रशासन और चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस जनकल्याणकारी प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। ग्रामीणों का कहना था कि इस तरह के शिविरों से उन्हें समय और धन दोनों की बचत होती है,साथ ही गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान भी संभव हो पाती है। मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने बताया कि दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे,जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके। इस शिविर में डॉ.अशोक शर्मा,डॉ.सुरेन्द्र सिंह,डॉ.विवेक यादव,डॉ.शिवी चौधरी,डॉ.गार्गी शर्मा सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं दीं। साथ ही ओम नौटियाल,केशव भट्ट,प्रत्यक्ष,वार्तिका,रोशनी,साहिल,सोनाली आदि ने भी आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस पुनीत कार्य का श्रेय ग्राम कुमड़ी निवासी दीनदयाल रावत एवं कूष्माण्डा देवी मंदिर समिति को दिया गया,जिनके सहयोग से शिविर का सफल आयोजन संभव हो सका। मंदिर समिति ने भविष्य में भी इस प्रकार की लोककल्याणकारी गतिविधियों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। कैंप संयोजक डॉ.सुरेन्द्र सिंह नेगी ने शिविर आयोजन में सहयोग प्रदान करने पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ.राकेश रावत का आभार व्यक्त किया।

Check Also
Close