Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

फर्जी खबरों पर नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स का कड़ा प्रहार-पुलिस से की कठोर कार्रवाई की मांग


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भ्रामक,अपमानजनक एवं दुर्भावनापूर्ण समाचार प्रसारित कर पत्रकार संगठनों की साख को ठेस पहुंचाने के प्रयासों के विरुद्ध अब नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) ने निर्णायक रुख अपना लिया है। संगठन की उत्तराखंड की पौड़ी इकाई ने इस गंभीर मामले को लेकर कोतवाली पौड़ी गढ़वाल में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को एनयूजे पौड़ी गढ़वाल के अध्यक्ष जसपाल नेगी ने कोतवाली पौड़ी में शिकायती पत्र सौंपते हुए अवगत कराया कि एक व्यक्ति द्वारा स्वयं को पत्रकार बताते हुए इंटरनेट समाचार पोर्टल एवं सामाजिक माध्यमों के जरिए नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के नाम का अनधिकृत दुरुपयोग किया जा रहा है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति द्वारा संगठन से कोई संबंध न होने के बावजूद झूठे,तथ्यहीन एवं संगठन विरोधी समाचार जानबूझकर प्रकाशित और प्रसारित किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित व्यक्ति वर्ष 2025-26 में न तो एनयूजे उत्तराखंड की किसी भी जिला इकाई का पदाधिकारी है और न ही वर्तमान में संगठन का सदस्य। इसके बावजूद संगठन का नाम जोड़कर समाचार प्रकाशित करना न केवल अनैतिक और आपत्तिजनक कृत्य है,बल्कि इससे संगठन,उसके पदाधिकारियों तथा सदस्यों की सार्वजनिक प्रतिष्ठा को गंभीर क्षति पहुंची है। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के विरुद्ध सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम सहित अन्य सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जाए तथा इंटरनेट मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक एवं दुर्भावनापूर्ण सामग्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। संगठन ने दो टूक शब्दों में कहा कि पत्रकारिता की आड़ में अफवाह फैलाने,बदनाम करने और संगठन की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर संगठन के गणेश नेगी एवं मुकेश सिंह भी उपस्थित रहे। एनयूजे ने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर प्रकरण में शीघ्र,निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए जिम्मेदार और मर्यादित पत्रकारिता की रक्षा सुनिश्चित करेगा।

Check Also
Close