Wednesday 04/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
हिंदुओं की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहींः विकास शर्माहुड़दंगियों को बक्शा नहीं जायेगा एसएसपीरिपोर्ट नसीम अहमदस्थान अल्मोड़ाएंकर अल्मोड़ा में 76 खोए मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्दवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। पुलिस की तत्परता से कुल 76 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े 11 लाख रुपये बताई गई है, संबंधित मालिकों को वापस सौंपे गए। सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने मोबाइल प्राप्त करने आए लोगों को फोन सौंपते हुए कहा कि आमजन की संपत्ति की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने साइबर सेल और संबंधित थाना पुलिस की टीमों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और सतत प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी है। एसएसपी ने कहा कि होली पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों लोगों से सख्ती से निपटा जाएगानगर निगम में जमकर उड़ा अबीर गुलालश्रीनगर में रतूड़ा बैण्ड पर कूड़ेदान और कुर्सियां सड़क से नीचे फेंकी गईं,स्वच्छ भारत अभियान की भावना को ठेसरंगों से सजेगा सौहार्द का मंच-भागीरथी कला संगम और अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन की होली मिलन को लेकर संयुक्त बैठकदेवप्रयाग में पेयजल क्रांति की शुरुआत-विधायक विनोद कंडारी ने कीर्तिनगर क्षेत्र में 91 लाख से अधिक की योजनाओं का किया शिलान्यासचौथान में स्वास्थ्य का महाअभियान-रिक्साल गांव में 250 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच,विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाउत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की ऐतिहासिक छलांग-हर ब्लॉक में रेडियोलॉजिस्ट,टेक्नीशियन होंगे तैनात–डॉ.धन सिंह रावतदीदी कैफे बना पहाड़ के स्वाद और स्वाभिमान की पहचान-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से स्वरोजगार को नई उड़ान
राज्य

श्रीनगर बनेगा शोर-मुक्त,सुरक्षित और अनुशासित शहर हॉर्न फ्री व नो-ओवरटेकिंग जोन की ऐतिहासिक पहल,प्रशासन-नगर निगम-पुलिस एक मंच पर


श्रीनगर गढ़वाल। शहर की सड़कों पर शोर नहीं,बल्कि संवेदनशीलता,अनुशासन और सुरक्षा की नई संस्कृति स्थापित करने की दिशा में नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल ने एक दूरगामी और जनहितकारी पहल शुरू की है। श्रीनगर को हॉर्न फ्री जोन एवं नो-ओवरटेकिंग जोन घोषित करने को लेकर नगर निगम सभागार में आयोजित संयुक्त बैठक में नगर निगम,प्रशासन,परिवहन विभाग और पुलिस ने एकजुट होकर कार्ययोजना पर गहन मंथन किया। बैठक में यह बात स्पष्ट रूप से सामने आई कि अनावश्यक एवं प्रेशर हॉर्न शहरवासियों,विद्यार्थियों,मरीजों,वरिष्ठ नागरिकों और संवेदनशील संस्थानों के लिए गंभीर समस्या बन चुके हैं। इसके नियंत्रण से न केवल ध्वनि प्रदूषण कम होगा,बल्कि यातायात व्यवस्था भी अधिक सुरक्षित और सुचारु बनेगी। उप जिलाधिकारी श्रीनगर नुपुर वर्मा ने कहा कि हॉर्न फ्री और नो-ओवरटेकिंग जोन केवल नियम नहीं,बल्कि नागरिक जिम्मेदारी का विषय है। प्रशासन इस पहल को गंभीरता से लागू करेगा। जहां जनस्वास्थ्य और सार्वजनिक शांति प्रभावित होती है,वहां किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। नगर निगम की महापौर आरती भंडारी ने इस अभियान की शुरुआत स्वयं उदाहरण प्रस्तुत कर की है। उन्होंने अपनी सरकारी गाड़ी में हॉर्न का प्रयोग पूरी तरह बंद कर दिया है। यह कदम यह दर्शाता है कि नेतृत्व केवल निर्देश नहीं देता,बल्कि पहले स्वयं आचरण में उतारता है। श्रीनगर के लिए आवश्यक कदम-परिवहन विभाग सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) पौड़ी मंगल सिंह ने कहा कि श्रीनगर शिक्षा और स्वास्थ्य का प्रमुख केंद्र है। हॉर्न फ्री जोन समय की आवश्यकता है। नगर निगम के प्रस्ताव के बाद परिवहन विभाग,पुलिस और प्रशासन मिलकर इसे सख्ती से लागू करेंगे और उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई होगी। महापौर आरती भंडारी ने बताया कि नगर निगम बोर्ड की आगामी बैठक में हॉर्न फ्री जोन और नो-ओवरटेकिंग जोन का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इसके बाद शहर के स्कूलों,कॉलेजों,अस्पतालों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में इसे चरणबद्ध तरीके से लागू करते हुए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। संयुक्त सहभागिता बैठक में उप जिलाधिकारी नुपुर वर्मा,एआरटीओ मंगल सिंह,तहसीलदार दीपक भंडारी,अपर उप निरीक्षक शशि भूषण,सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी,नगर निगम के पार्षदगण,अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। यह पहल श्रीनगर को शांत,सुरक्षित और अनुशासित नगर के रूप में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक निर्णायक कदम मानी जा रही है,जिसमें प्रशासन और जनता-दोनों की साझी भूमिका अहम होगी।

Check Also
Close