Wednesday 24/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
ग्रामीण जनसंवाद के जरिए विधायक तिलक राज बेहड़ ने करोड़ों की विकास योजनाओं को दी रफ्तारहेमकुंड साहिब यात्रियों पर हमले के विरोध में सिख समाज का अल्टीमेटम, 24 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन  किच्छा के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं गुरुद्वारा श्री नानक दरबार, आवास विकास की प्रबंधक समितियों ने हेमकुंड साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं पर कर्णप्रयाग में हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा। सिख समाज ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा हमला किया गया, जिससे पूरे सिख समाज में गहरा आक्रोश है। समिति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां देश-विदेश से सभी धर्मों के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसी घटनाएं राज्य की छवि को धूमिल करती हैं, इसलिए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।ज्ञापन प्राप्त करने के बाद उपजिलाधिकारी गौरव पांडे ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले से शासन को अवगत कराया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज में भाईचारा और शांति बनाए रखना है, लेकिन यदि 24 जून 2026 तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो उत्तराखंड के सभी गुरुद्वारों के माध्यम से प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों के पदाधिकारी एवं सिख समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।वार्ड नंबर 12 में नशे के कारोबार से दहशत, क्षेत्रवासियों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांगकालाढूगी -आज कालाढूंगी विधानसभा के कोटाबाग विकास खंड के पवलगढ़ में क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती दीपा देवी जी के आवास पर स्थानीय जनता जनार्दन से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया।इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी एवं उत्तराखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रदेश एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।इस अवसर पर जनता जनार्दन से आदमी विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजयी बनाने हेतु आशीर्वाद देने का अनुरोध भी किया।इस अवसर पर प्रधान श्रीमती रेखा बधानी जी, प्रधान श्री प्रकाश तिवारी जी (मारकंडपुर), श्री उमेश त्रिपाठी जी, मंडल महामंत्री श्री दीवान सिंह बिष्ट जी, श्री विनोद बधानी जी, श्री डूंगर सिंह मेहरा जी, श्री दीपक तिवारी जी, श्री जगदीश गर्जोला जी, श्री दिनेश बधानी जी, श्री सोनू बिष्ट जी, श्री लक्ष्मण बिष्ट जी, श्री हरीश बिष्ट जी, श्री संतोष गिरी जी, श्री नारायण पटवाल जी, श्री हरीश कांडपाल जी, श्री भुवन त्रिपाठी जी, श्री राजू त्रिपाठी जी, श्री पूरन त्रिपाठी जी, श्री किशन मेहरा जी, श्री जितेंद्र मियान जी, श्री भुवन चंद सती जी, श्री हरेंद्र रावत जी, श्री गौरव सती जी, श्री मोहन भट्ट जी, श्री नंदा बल्लभ बधानी जी, श्री गोपेश्वर पांडे जी, श्री देवी दत्त सुयाल जी, श्री हरीश त्रिपाठी जी, श्री नीरज त्रिपाठी जी, श्री महेंद्र आर्य जी, श्री गोपाल राम जी, श्रीमती कमला पैपने जी, श्री नवीन भट्ट जी एवं श्री कृपाल सिंह जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।जनता का स्नेह, विश्वास एवं आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा हैदेश की शिक्षा व्यवस्था बनी वसूली तंत्र: गावाकांग्रेस नेताओं ने कहा-पेपर लीक, महंगी कोचिंग और बेरोजगारी ने युवाओं के सपनों को तोड़ाबंद कट खुलवाने पर व्यापार मंडल ने महापौर को किया सम्मानितअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय योग संस्थान, रुद्रपुर जिला द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजनमसूरी मॉल रोड पर गिरा विशाल पेड़, अग्निशमन दल ने त्वरित कार्रवाई कर टाला बड़ा हादसा पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब झूलाघर स्थित इलाहाबाद बैंक के समीप मॉल रोड पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर गया। घटना के चलते कुछ देर के लिए मार्ग अवरुद्ध हो गया और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि समय रहते अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और पेड़ को काटकर मार्ग से हटाते हुए यातायात सुचारू कर दिया। अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र मसूरी को शनिवार को सूचना मिली कि झूलाघर के निकट इलाहाबाद बैंक के पास मॉल रोड पर एक बड़ा पेड़ गिर गया है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि विशाल पेड़ मुख्य मार्ग पर गिरा हुआ था, जिससे आवाजाही प्रभावित हो रही थी और दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। फायर यूनिट ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने दो वुडन कटरों की मदद से पेड़ को छोटे-छोटे हिस्सों में काटा और उन्हें सड़क से हटाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मार्ग को पूरी तरह साफ कर यातायात के लिए खोल दिया गया। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के समय वहां कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। राहत एवं बचाव अभियान में चालक महेंद्र सिंह, फायरमैन शुभाष सिंह, नितिन सिंह और रोहित रावत शामिल रहे।उत्तरा केयर हॉस्पिटल के त्रिदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 676 लाभार्थियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभरोजगारपरक शिक्षा और मजबूत अधोसंरचना से होगा विश्वविद्यालय का विकास–कुलपति
राज्य

सीयूईटी-यूजी 2026 को लेकर गढ़वाल विश्वविद्यालय का बड़ा शैक्षिक अभियान दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगा प्रवेश जागरूकता संदेश


श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर ने एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल की है। स्नातक स्तर पर प्रवेश हेतु कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) 2026 को लेकर विश्वविद्यालय द्वारा विशेष जन-जागरूकता अभियान शुरू किया गया है,जिसका उद्देश्य दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को प्रवेश प्रक्रिया की समुचित जानकारी देकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है। इस अभियान के अंतर्गत अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओ.पी.गुसाईं के निर्देशन में विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों की चार विशेष टीमें गठित की गई हैं,जो 20 से 24 जनवरी 2026 तक गढ़वाल मंडल के रुद्रप्रयाग एवं चमोली जनपदों के दूरस्थ राजकीय एवं निजी इंटरमीडिएट कॉलेजों का भ्रमण कर कक्षा 12 वीं के छात्र-छात्राओं को सीयूईटी-यूजी से जुड़ी बारीक और उपयोगी जानकारी प्रदान करेंगी। प्रधानाचार्यों के साथ संवाद,प्रवेश रणनीति पर मंथन इसी क्रम में विकासखंड खिर्सु एवं कीर्तिनगर के अंतर्गत आने वाले इंटरमीडिएट कॉलेजों के प्रधानाचार्यों के साथ विश्वविद्यालय स्तर पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक प्रवेश हेतु सीयूईटी-यूजी 2026 की प्रक्रिया,विषय चयन,पात्रता और विश्वविद्यालय द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। सीयूईटी से पारदर्शी और समान अवसर प्रो.ओ.पी.गुसाईं अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओ.पी.गुसाईं ने कहा कि उच्च शिक्षा में पारदर्शिता,समानता और एकरूपता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा सीयूईटी प्रणाली लागू की गई है। सीयूईटी-यूजी 2026 के माध्यम से देश के केंद्रीय,राज्य,निजी एवं डीम्ड विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा। यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि सीयूईटी-यूजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन संचालित होगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और विषय चयन विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित विषय मैपिंग के अनुरूप किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि सीयूईटी केवल एक प्रवेश परीक्षा नहीं,बल्कि छात्रों के लिए देशभर के विश्वविद्यालयों के द्वार खोलने वाला मंच है। जब कोई अभ्यर्थी सीयूईटी के लिए आवेदन करता है,तो उसे कई विश्वविद्यालयों और पाठ्यक्रमों की जानकारी एक साथ मिलती है। सफल होने पर छात्र अपनी रुचि,विषय चयन और पारिवारिक परिस्थिति के अनुसार देश के किसी भी केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रवेश ले सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सीयूईटी लागू होने से छात्र-छात्राओं को अलग-अलग विश्वविद्यालयों की प्रवेश परीक्षाओं से मुक्ति मिली है और बीए,बीएससी,बीकॉम सहित सभी स्नातक कार्यक्रमों में चयन अब एक ही राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा से संभव हो गया है। सही विषय चयन अनिवार्य-समर्थ पोर्टल समन्वयक डॉ.प्रीतम सिंह नेगी समन्वयक समर्थ ईआरपी पोर्टल ने बताया कि गढ़वाल विश्वविद्यालय के समस्त परिसरों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को सीयूईटी-यूजी में सही विषयों का चयन करना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कर विश्वविद्यालय द्वारा जारी विषय मैपिंग और पात्रता मानदंडों का सावधानीपूर्वक अध्ययन जरूरी है। प्रो.प्रशान्त कण्डारी समन्वयक नई शिक्षा नीति 2020 ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत उच्च शिक्षा को लचीला,बहु-विकल्पीय और कौशल-आधारित बनाया गया है। बहु-प्रवेश एवं बहु-निकास प्रणाली से छात्र किसी भी चरण पर शिक्षा रोकने या पुनः प्रारंभ करने में सक्षम होंगे। उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था में यूजी सर्टिफिकेट,डिप्लोमा,स्नातक,ऑनर्स,ऑनर्स विद रिसर्च,परास्नातक और पीएचडी तक स्पष्ट शैक्षणिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं,जिससे ड्रॉपआउट दर कम होने और कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। व्यापक सहभागिता,सफल अभियान की नींव बैठक में खिर्सु एवं कीर्तिनगर क्षेत्र के लगभग 40 इंटरमीडिएट कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने सहभागिता की। इस अवसर पर प्रो.एन.एस.पंवार (वित्तअधिकारी),प्रो.एम.एम.सेमवाल,प्रो.एम.एस.पंवार,डॉ.विजयकांत पुरोहित,आशुतोष बहुगुणा,सूर्य प्रकाश सिंह बादल सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे। सीयूईटी जागरूकता अभियान के लिए गठित टीमों में डॉ.सुरेन्द्र सिंह बिष्ट,डॉ.गंभीर सिंह कठैत,डॉ.वरुण बर्थवाल,डॉ.कपिल पंवार,डॉ.अनूप सेमवाल,डॉ.बालकृष्ण बधानी सहित अन्य संकाय सदस्य शामिल हैं। यह अभियान गढ़वाल विश्वविद्यालय की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है,जिसमें हर विद्यार्थी तक सही जानकारी,सही समय पर और सही माध्यम से पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है ताकि उच्च शिक्षा का सपना किसी भी छात्र के लिए अधूरा न रहे।

Check Also
Close