Sunday 08/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन–डाॅ.धन सिंह रावतकार्मिकों के हित में संघ भवन निर्माण को लेकर तेज हुई पहल,प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापनपीएमश्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में हुआ प्रेरक मार्गदर्शन सत्रपशुपालन विभाग की योजनाओं से गांवों में बढ़ रहा स्वरोजगारअलकनंदनी सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 31 महिलाओं को मिला सम्मान,महिला चक्रव्यूह मंचन बना आकर्षण का केंद्रनशा माफिया नाजिम के घर पर चलेगा बुल्डोजर: महापौरमहापौर विकास शर्मा ने केन्द्रीय गृह मंत्री का किया स्वागतभूतबंगला विवाद पर वर्गविशेष के लोगो को विधायक शिव अरोरा की खुली चुनौती हिन्दू परिवार उनके बीच मे एक हीं क्यों ना हो हिन्दू दीपावली – होली दम ख़म से मनाएंगे रोक सको तो रोक लोविधायक के हस्तक्षेप के बाद महिला से अभद्रता करने पुलिसकर्मी हुआ लाइन हाजिररुद्रपुर में बीएलके-मैक्स ​हॉस्पिटल की मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत
राज्य

सहानुभूति पाने के लिए खुद पर हमला करवाया, पार्षद सौरभ बेहड़ साजिश का आरोपी

रुद्रपुर(उधम सिंह नगर)ट्रांजिट कैम्प कोतवाली पुलिस ने पार्षद सौरभ बेहड़ पर हुए हमले का सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि यह हमला किसी रंजिश का नहीं, बल्कि सहानुभूति पाने के लिए खुद पार्षद द्वारा रची गई साजिश थी। पारिवारिक विवाद के चलते सौरभ बेहड़ ने अपने साथी इंदर नारंग के साथ मिलकर पूर्व नियोजित ढंग से हमला करवाया।
पुलिस ने तीन हमलावरों वंश कुमार, बादशाह और दीपक सिंह को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया, जिनके पास से दो तमंचे, एक कारतूस और चाकू बरामद हुए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि 18 जनवरी को योजना बनाकर चेहरा ढककर हमला कराया गया और वारदात के बाद मोटरसाइकिल छिपा दी गई।
मामले में इंदर नारंग को मास्टरमाइंड बताते हुए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सौरभ बेहड़ को भी साजिश में सहभागी मानते हुए आर्म्स एक्ट व भारतीय न्याय संहिता की धाराएं बढ़ा दी हैं। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि कानून को गुमराह करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और किसी को बख्शा नहीं जायेगा। पूरे मामले के बाद बेहड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी सहयोगियों से शुभचिंतकों से मामले में प्रकट किया और सौरभ से सभी नाते भी तोड़ने की बात कही, दूसरी और मुख्य आरोपी के रूप में साजिशकर्ता सौरभ पर कार्यवाही ना होने से पूरे जिले में तरह तरह की अटकलों का बाजार भी गर्म है।

Check Also
Close