Sunday 08/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन–डाॅ.धन सिंह रावतकार्मिकों के हित में संघ भवन निर्माण को लेकर तेज हुई पहल,प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापनपीएमश्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में हुआ प्रेरक मार्गदर्शन सत्रपशुपालन विभाग की योजनाओं से गांवों में बढ़ रहा स्वरोजगारअलकनंदनी सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 31 महिलाओं को मिला सम्मान,महिला चक्रव्यूह मंचन बना आकर्षण का केंद्रनशा माफिया नाजिम के घर पर चलेगा बुल्डोजर: महापौरमहापौर विकास शर्मा ने केन्द्रीय गृह मंत्री का किया स्वागतभूतबंगला विवाद पर वर्गविशेष के लोगो को विधायक शिव अरोरा की खुली चुनौती हिन्दू परिवार उनके बीच मे एक हीं क्यों ना हो हिन्दू दीपावली – होली दम ख़म से मनाएंगे रोक सको तो रोक लोविधायक के हस्तक्षेप के बाद महिला से अभद्रता करने पुलिसकर्मी हुआ लाइन हाजिररुद्रपुर में बीएलके-मैक्स ​हॉस्पिटल की मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत
राज्य

कलसिया नाले पर बनेगा नया पुल, एक साल तक जाम की परीक्षा हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित कलसिया नाले के ऊपर बने बेली ब्रिज की जगह अब नया स्थायी पुल बनाया जाएगा। नेशनल हाईवे हल्द्वानी डिवीजन को निर्माण के लिए ठेकेदार मिल चुका है, लेकिन कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही वर्क ऑर्डर जारी होगा। इसके बाद पुल निर्माण में लगभग एक वर्ष का समय लगेगा।निर्माण कार्य शुरू होते ही बेली ब्रिज को बंद करना पड़ेगा और पहाड़ की ओर जाने तथा नीचे उतरने वाले सभी वाहन बगल में बने पुराने पुल से ही गुजरेंगे। इससे यातायात का दबाव बढ़ना तय है और स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी वीकेंड ही नहीं, अन्य दिनों में भी जाम से जूझना पड़ेगा।बताया गया है कि नया पुल 12 मीटर चौड़ा और 24 मीटर लंबा होगा। कलसिया नाले के ये पुल कुमाऊं की “लाइफ लाइन” माने जाते हैं, जिनसे होकर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं।यातायात संकट को देखते हुए पुलिस प्रशासन को निर्माण अवधि के दौरान प्रभावी डायवर्जन प्लान तैयार करना होगा, ताकि पहाड़ जाने वाले यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को राहत मिल सके।

Check Also
Close