Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

सड़क पर अनुशासन ही जीवन सुरक्षा की सबसे मजबूत ढाल सड़क सुरक्षा माह-2026 में पौड़ी पुलिस का आमजन को स्पष्ट संदेश


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत पौड़ी पुलिस द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य आमजन में यह स्पष्ट संदेश पहुंचाना है कि सड़क पर अनुशासन ही जीवन की सुरक्षा की सबसे बड़ी कुंजी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद के सभी थाना,चौकी एवं यातायात इकाइयों को सक्रिय करते हुए आम नागरिकों और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस टीमों द्वारा जगह-जगह संवाद,बैठक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों से सड़क नियमों के पालन की अपील की जा रही है। इसी क्रम में चौकी पाबो पुलिस द्वारा आयोजित विशेष जन-जागरूकता अभियान के तहत स्थानीय टैक्सी यूनियन,वाहन चालक,व्यापारी वर्ग एवं ग्रामीणों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण लापरवाही,जल्दबाजी और नियमों की अनदेखी है,जिसे केवल जागरूकता और अनुशासन से ही रोका जा सकता है। अभियान के दौरान वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें निर्धारित गति सीमा का पालन,दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का अनिवार्य प्रयोग,चारपहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट पहनना,ओवरटेकिंग से बचना,नशे की हालत में वाहन न चलाना,वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करना,तथा यातायात संकेतों एवं सड़क चिन्हों का पालन करने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि सड़क नियम केवल दंड से बचने के लिए नहीं,बल्कि अपने और दूसरों के जीवन की रक्षा के लिए बनाए गए हैं। थोड़ी सी लापरवाही पूरे परिवार के जीवन को प्रभावित कर सकती है। इसलिए हर नागरिक का यह नैतिक दायित्व है कि वह स्वयं भी नियमों का पालन करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे। अभियान में उपस्थित लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया। पौड़ी पुलिस ने आमजन से अपील की कि सड़क सुरक्षा माह केवल औपचारिकता न बने,बल्कि इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाए, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाकर सुरक्षित समाज की स्थापना की जा सके।

Check Also
Close