Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

प्रकृति,पक्षी और पर्यावरण का उत्सव बनेगा दो दिवसीय बर्ड फेस्टिवल


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में आगामी 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को आयोजित होने वाला दो दिवसीय बर्ड फेस्टिवल प्रकृति प्रेमियों,पर्यावरणविदों और युवाओं के लिए एक यादगार अनुभव बनने जा रहा है। इस बहुप्रतीक्षित आयोजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने जिला कार्यालय स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र कक्ष में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फेस्टिवल की सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण की जाएं और आयोजन को भव्य,सुव्यवस्थित एवं जनसहभागिता वाला स्वरूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि बर्ड फेस्टिवल केवल एक कार्यक्रम नहीं,बल्कि जैव विविधता संरक्षण,पर्यावरण संतुलन और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता का सशक्त माध्यम है। बैठक में जिलाधिकारी ने विशेष रूप से बर्ड वाचिंग व्यवस्थाओं पर जोर देते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल पर प्रतिभागियों को पक्षियों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का सुरक्षित और व्यवस्थित अवसर मिलना चाहिए। इसके लिए फेस्टिवल के अंतर्गत 12 प्राकृतिक ट्रेल (नेचर ट्रेल्स) विकसित की जा रही हैं,जिनके माध्यम से प्रतिभागी विभिन्न स्थानीय,दुर्लभ एवं प्रवासी पक्षी प्रजातियों को नजदीक से देख सकेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि फेस्टिवल स्थल पर बर्ड प्रदर्शनी एवं जागरूकता स्टॉल लगाए जाएं,जिनमें पक्षियों की प्रजातियों,उनके संरक्षण,पर्यावरणीय भूमिका एवं जैव विविधता के महत्व से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की जाए। साथ ही बर्ड पहचान चार्ट,सूचना पैनल और जागरूकता सामग्री भी उपलब्ध कराई जाए,जिससे आमजन और विशेषकर विद्यार्थी पक्षियों के प्रति वैज्ञानिक समझ विकसित कर सकें। जिलाधिकारी ने बताया कि बर्ड फेस्टिवल को अधिक आकर्षक एवं सहभागितापूर्ण बनाने के लिए बर्ड फोटोग्राफी प्रतियोगिता,लाइव फोटोग्राफी सत्र,पक्षी आधारित प्रदर्शनी तथा मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं,विद्यार्थियों और प्रकृति प्रेमियों को इस आयोजन से जोड़ना है। उन्होंने स्कूली बच्चों एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों के लिए बर्ड क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाए,जिससे उनमें बचपन से ही पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता के प्रति जागरूकता विकसित हो सके। इसके साथ ही बाहर से आने वाले बर्ड वॉचरों एवं पर्यटकों के लिए ठहरने,मार्गदर्शन और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) रणजीत सिंह नेगी को स्कूली सहभागिता बढ़ाने तथा जिला खेल अधिकारी को मैराथन दौड़ के पंजीकरण में वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर भातखंडे हिंदुस्तानी संगीत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य अनिरुद्ध बिष्ट,प्रभागीय वनाधिकारी लैंसडाउन जीवन मोहन दगाड़े,उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान सहित विभिन्न बर्ड वाचिंग विशेषज्ञ,पर्यावरणविद एवं अन्य विभागीय अधिकारी भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे। दो दिवसीय बर्ड फेस्टिवल न केवल पौड़ी गढ़वाल की समृद्ध जैव विविधता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का माध्यम बनेगा,बल्कि यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक चेतना को भी मजबूत करेगा।

Check Also
Close