Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

जेसीज की नव निर्मित जूनियर बिल्डिंग में बसंत पंचमी पर्व पर सरस्वती पूजन

जेसीज पब्लिक स्कूल की नव निर्मित जूनियर बिल्डिंग में माँ सरस्वती के प्राकट्य दिवस बसंत पंचमी के पावन पर्व के अवसर पर माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चार के साथ ज्ञान की देवी का आह्वान किया गया।

शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर विद्यालय के वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने शिक्षकों को बसंत पंचमी की बधाई देते हुए कहा कि जेसीज पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं संस्कार देने के लिए निरंतर संकल्पित है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का यह नया भवन इस क्षेत्र के नौनिहालों को आधुनिक समय के अनुरूप विश्वस्तरीय शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिए बेहतर प्रयास है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट शैक्षिक संस्थान देने का उन्होंने जो एक सपना देखा था वह पूरा हो रहा है। विद्यालय के निदेशक सुधांशु पन्त ने कहा कि इस विद्यालय के अभिभावकों तथा विद्यार्थियों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए सभी की प्रतिबद्धता नितान्त आवश्यक है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास के साथ-साथ उनमें अपनी संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति सद्भावना एवं आदर भाव का समावेश करना है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आर.डी. शर्मा ने समस्त शिक्षकों को बसंत पंचमी की बधाई दी तथा उन्हें निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन करने का संदेश देते हुए भविष्य में सर्वोत्तम परीक्षा परिणाम की कामना की। इस अवसर पर समस्त अध्यापकों एवं कर्मचारियों ने विद्यालय की उत्तरोत्तर उन्नति के लिए माँ सरस्वती से प्रार्थना की।

Check Also
Close