Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

भक्ति और श्रद्धा के संगम के साथ मां अटरिया के दरबार पहुँचा ‘दिव्य ध्वज’

  • महापौर विकास शर्मा ने किया भव्य शोभा यात्रा का शुभारंभ

रुद्रपुर । ऋतुराज बसंत के आगमन और बसंत पंचमी के पावन पर्व पर शुक्रवार को रुद्रपुर की अधिष्ठात्री देवी मां अटरिया के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान रहा। आस्था और परंपरा का निर्वहन करते हुए रम्पुरा स्थित प्राचीन मंदिर से मां अटरिया देवी का पवित्र ध्वज भव्य शोभा यात्रा के माध्यम से अटरिया मंदिर ले जाया गया, जहाँ विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इसे स्थापित किया गया। इस दौरान समूचा मार्ग मां के भक्तों की पुष्पवर्षा और गगनभेदी जयकारों से भक्तिमय बना रहा।

पवित्र ध्वज यात्रा और शोभा यात्रा का विधिवत शुभारंभ रम्पुरा स्थित मां अटरिया मंदिर में महापौर विकास शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने ध्वज का पूजन कर यात्रा को प्रस्थान कराया। अटरिया मंदिर की महंत श्रीमती पुष्पा देवी के सानिध्य में निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने मां अटरिया देवी से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और आरोग्य की मंगल कामना की। उन्होंने कहा बसंत पंचमी का यह पावन पर्व हमें प्रकृति के नवीन सृजन का संदेश देता है और मां अटरिया स्वयं प्रकृति स्वरूपा हैं, जिनकी असीम अनुकंपा इस नगर पर सदैव बनी रहती है। हर वर्ष बसंत पंचमी पर निकलने वाली यह भव्य ध्वज यात्रा मात्र एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह हमारी उस प्राचीन और गौरवशाली संस्कृति का जीवंत उदाहरण है, जो हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखती है।

महापौर ने आगे कहा आज रुद्रपुर जिस तेजी से प्रगति और विकास की राह पर अग्रसर है, उसके पीछे मां अटरिया का आशीर्वाद और भक्तों की अटूट श्रद्धा है। यह ध्वज हमारे विश्वास और एकता का प्रतीक है, जो हमें शांति और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। हमारी आने वाली पीढ़ी को भी अपनी इन धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करना चाहिए।

इस पावन अवसर पर मंदिर के सचिव पंडित अरविंद शर्मा, पार्षद गिरीश पाल, वीनू, पार्षद प्रतिनिधि चंद्रसेन कोली, संतोष गुप्ता, पूर्व सभासद हरपाल सिंह, सौरभ गुप्ता, किशन सुखीजा, रोहित गुप्ता, पंकज गॉड, कमल, राकेश गुप्ता, मोहित कोहली, आनंद शर्मा, नाथूलाल गुप्ता, रवि गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भक्तगण और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण के साथ ही धार्मिक भजनों की प्रस्तुति ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया।

Check Also
Close