Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

भुलाया नहीं जा सकता नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का योगदानः महापौर

  • जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रुद्रपुर। महान स्वतंत्रता सेनानी और ‘आजाद हिंद फौज’ के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ संजय नगर खेड़ा पहुंचकर नेताजी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर उनके सर्वाेच्च बलिदान को याद किया।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के इतिहास में नेताजी का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा जब नेताजी ने ‘दिल्ली चलो’ का उद्घोष किया और घोड़े पर सवार होकर निकले, तो उनके एक आह्वान ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ पर देश के हजारों-लाखों युवा अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए निकल पड़े थे। नेताजी ने न केवल अंग्रेजों के छक्के छुड़ाए, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत की सैन्य शक्ति का लोहा मनवाया। आज हम जिस खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह नेताजी और उनके जैसे अमर बलिदानियों के संघर्ष का ही परिणाम है।

महापौर ने कहा कि नई पीढ़ी को नेताजी के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने और उनके आदर्शों को जीवंत रखने के लिए नगर निगम काशीपुर बाईपास पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 11 फीट ऊँची भव्य ‘अश्वारूढ़’ प्रतिमा स्थापित करने जा रहा है। यह प्रतिमा आने-जाने वाले हर नागरिक और विशेषकर युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा और अदम्य साहस की प्रेरणा देती रहेगी।

महापौर ने जोर देकर कहा कि नेताजी का त्याग और बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे केवल इतिहास न पढ़ें, बल्कि नेताजी के चरित्र से देशभक्ति और अनुशासन की प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

इस दौरान संजय नगर खेड़ा वार्ड 11 पार्षद श्रीमती नीतू राय पार्षद पति मानवेंद्र राय, पार्षद प्रमोद शर्मा, सुशील चौहान, गिरीश पाल, चंद्रसेन चंदा, बीनू, संतोष पाल, पवन राणा, नूरुद्दीन, चिराग कालरा,विष्णु , संतोष पाल, मुकेश रस्तोगी, एम पी मौर्य, राजेंद्र राठौर, मुकेश रस्तोगी , राधे शर्मा, भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक सिद्धार्थ मलिक, भाजपा बूथ अध्यक्ष मुकेश मंडल, डॉक्टर मनी शंकर, राजू मलिक, दिलीप सरदार, तपन मंडल, सनातन गोस्वामी महाराज, निखिल मंडल प्रियंका विश्वास, चंदन ढाली आदि स्थानीय लोग मौजूद रहे ।।

Check Also
Close