Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिलाधिकारी ने दिया सम्मान व सशक्तिकरण का संदेश


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन द्वारा भव्य जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया द्वारा उपस्थित अधिकारियों,कर्मचारियों,विद्यार्थियों एवं नागरिकों को मतदाता शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर प्रथम बार मतदाता के रूप में पंजीकृत सेंट थॉमस स्कूल के छात्र प्रतीक रावत को मतदाता पहचान पत्र प्रदान किया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह ने जानकारी दी कि जिन आवेदकों ने मतदाता सूची से संबंधित आवेदन किए हैं,उन्हें बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) के माध्यम से घर-घर मतदाता पहचान पत्र वितरित किए जाएंगे। मतदाता जागरुकता अभियान के अंतर्गत बी.आर.मॉडर्न स्कूल की छात्राओं द्वारा मतदान के महत्व को दर्शाते हुए प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए,जिन्हें उपस्थित जनसमूह द्वारा सराहा गया। जिलाधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर बीएलओ अनिल कुमार को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं को सम्मानित किया गया। बालिका दिवस की शपथ बी.आर.मॉडर्न स्कूल की छात्रा अनुप्रिया खर्कवाल द्वारा दिलायी गयी। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत घौर कु पछ्यांण,नौनी कु नौ थीम पर आधारित नाम पट्टिका वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें बालिकाओं को उनके घरों के लिए नाम पट्टिकाएं वितरित की गयीं। बालिकाएं जिलाधिकारी से संवाद कर अत्यंत उत्साहित नजर आई। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने बालिका रुद्रांशी को गोद में लेकर स्नेहपूर्वक दुलार किया। इस आत्मीय क्षण ने उपस्थित जनसमूह को भावुक कर दिया तथा बालिकाओं के प्रति संवेदनशीलता,संरक्षण और सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने कहा कि मतदाता जागरुकता के लिए निरंतर प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि आमतौर पर चुनाव के समय मतदाता सूची में नाम जोड़ने,संशोधन एवं पता परिवर्तन जैसी प्रक्रियाओं का व्यापक प्रचार होता है,किंतु शेष अवधि में इन महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति जागरुकता कम हो जाती है,जिसके कारण चुनाव के दिन नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि मतदाता जागरुकता कार्यक्रम वर्ष भर निरंतर चलते रहने चाहिए,जिससे नागरिक सदैव जागरुक बने रहें। बच्चों द्वारा मतदाता जागरुकता को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने बताया कि प्रारंभिक अवस्था में जागरुकता लाने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं तथा बच्चों के माध्यम से अभिभावकों को पोस्टकार्ड लिखवाकर संदेश घर-घर तक पहुंचाया जाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद भौगोलिक रूप से विस्तृत एवं दूरस्थ क्षेत्रों वाला है,इसके बावजूद बुजुर्ग मतदाताओं द्वारा दूर-दराज से आकर मतदान करना अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनका नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज हो,अन्यथा नाम कटने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आगामी महीनों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रही है,अतः सभी मतदाता अपने संबंधित बीएलओ के माध्यम से समय रहते आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर लें। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि बालिकाएं समाज की धुरी हैं और उनके सम्मान,शिक्षा एवं सुरक्षा से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र बालिका तक पहुंचाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे बेटियों को समान अवसर प्रदान करें तथा उनकी शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि जब बालिकाएं आगे बढ़ती हैं,तभी परिवार,समाज और राष्ट्र प्रगति की दिशा में सशक्त रूप से अग्रसर होता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पैडुल की छात्रा प्राची ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान राजकीय इंटर कॉलेज बग्याली की छात्रा तमन्ना नेगी को तथा तृतीय स्थान राजकीय इंटर कॉलेज द्वारीखाल की छात्रा श्रीयांशी को प्राप्त हुआ। निबंध प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज नवाखाल की छात्रा गायत्री रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पैडुल की छात्रा स्वर्णिका तथा तृतीय स्थान राजकीय इंटर कॉलेज निसणी की छात्रा प्रिया को मिला। इसी क्रम में स्लोगन प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पैडुल की छात्रा मीनाक्षी रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज थलनदी की छात्रा मानसी को जबकि तृतीय स्थान राजकीय इंटर कॉलेज दोमटखाल की छात्रा अर्पिता को प्राप्त हुआ। मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न कार्यालयों में भी मतदाता जागरुकता की शपथ दिलायी गयी। जिला कार्यालय में कार्यक्रम का संचालन रेडक्रॉस के जिला सचिव केसर सिंह असवाल ने किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षाधिकारी रणजीत सिंह नेगी,जिला खेल समन्वयक योगंबर नेगी,जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल,सीडीपीओ आशा रावत,एनआईसी डीआईओ मयंक शर्मा,एडीआईओ हेमंत काला सहित अन्य अधिकारी,कर्मचारी,स्थानीय जनता तथा स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

Check Also
Close