Sunday 08/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन–डाॅ.धन सिंह रावतकार्मिकों के हित में संघ भवन निर्माण को लेकर तेज हुई पहल,प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापनपीएमश्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में हुआ प्रेरक मार्गदर्शन सत्रपशुपालन विभाग की योजनाओं से गांवों में बढ़ रहा स्वरोजगारअलकनंदनी सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 31 महिलाओं को मिला सम्मान,महिला चक्रव्यूह मंचन बना आकर्षण का केंद्रनशा माफिया नाजिम के घर पर चलेगा बुल्डोजर: महापौरमहापौर विकास शर्मा ने केन्द्रीय गृह मंत्री का किया स्वागतभूतबंगला विवाद पर वर्गविशेष के लोगो को विधायक शिव अरोरा की खुली चुनौती हिन्दू परिवार उनके बीच मे एक हीं क्यों ना हो हिन्दू दीपावली – होली दम ख़म से मनाएंगे रोक सको तो रोक लोविधायक के हस्तक्षेप के बाद महिला से अभद्रता करने पुलिसकर्मी हुआ लाइन हाजिररुद्रपुर में बीएलके-मैक्स ​हॉस्पिटल की मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत
राज्य

रुद्रपुर – श्री श्याम कमेटी रमपुरा वार्ड नंबर 23 के तत्वाधान में श्री खाटू श्याम बाबा जी का विशाल जागरण आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से आपकी प्रेम और सौहार्द बढ़ता है और युवा पीढ़ी धर्म के प्रति जागरूक होती है उन्होंने कहा कि भारत देश हिंदू संस्कृति से बहुत ओतप्रोत है ।जहां देश की विभिन्न भाषाओं में अलग-अलग हिंदू धार्मिक आयोजन किए जाते हैं जिसमें सभी लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश के कोने-कोने से श्रद्धालु श्री खाटू श्याम बाबा के दर्शन को जाते हैं जिसकी मान्यता दिन प्रतिदिन बढ़ रही है।श्री खाटू श्याम बाबा के दर्शन के उपरांत व्यक्ति अपने आप को सौभाग्यशाली मानता है और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दौरान भजन गायको ने श्री खाटू श्याम बाबा के जागरण में भजन सुना कर माहौल भक्तिमय कर दिया जिसका तमाम श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद लिया और वह बाबा के भजनों पर झूमते हुए नजर आए। इस दौरान सूरज कोली, राजेंद्र कोली, राजा कोली ,जीतू कोली, अनिल कोली ,धर्म कोली, बादल कोली, सीनू कोली, रोहित कोली, दर्शन कोली, ओमपाल कोली समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Check Also
Close