Sunday 08/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन–डाॅ.धन सिंह रावतकार्मिकों के हित में संघ भवन निर्माण को लेकर तेज हुई पहल,प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापनपीएमश्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में हुआ प्रेरक मार्गदर्शन सत्रपशुपालन विभाग की योजनाओं से गांवों में बढ़ रहा स्वरोजगारअलकनंदनी सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 31 महिलाओं को मिला सम्मान,महिला चक्रव्यूह मंचन बना आकर्षण का केंद्रनशा माफिया नाजिम के घर पर चलेगा बुल्डोजर: महापौरमहापौर विकास शर्मा ने केन्द्रीय गृह मंत्री का किया स्वागतभूतबंगला विवाद पर वर्गविशेष के लोगो को विधायक शिव अरोरा की खुली चुनौती हिन्दू परिवार उनके बीच मे एक हीं क्यों ना हो हिन्दू दीपावली – होली दम ख़म से मनाएंगे रोक सको तो रोक लोविधायक के हस्तक्षेप के बाद महिला से अभद्रता करने पुलिसकर्मी हुआ लाइन हाजिररुद्रपुर में बीएलके-मैक्स ​हॉस्पिटल की मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत
राज्य

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गदरपुर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उधम सिंह नगर के माननीय सचिव योगेन्द्र कुमार सागर के निर्देशन में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस राजकीय आवासीय बालिका छात्रावास,गदरपुर में राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस (24 जनवरी) भारत में बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा,स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है,ताकि समाज में व्याप्त लैंगिक भेदभाव और असमानता को समाप्त कर बालिकाओं को समान अवसर प्रदान किए जा सकें। यह दिवस बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए उनके समग्र विकास को बढ़ावा देता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा की गई थी।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) बालिकाओं के लिए एक रक्षक की भूमिका निभाता है,जो उन्हें निर्भय होकर जीवन जीने एवं न्याय प्राप्त करने में सहायता करता है। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी गई।
छात्राओं को स्थायी लोक अदालत,साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा नालसा टोल फ्री नंबर 15100 के संबंध में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता गुरजीत सिंह एवं प्राविधिक कार्यकर्ता राजकुमारी,संगीता सरदार तथा गोपाल सिंह गौतम द्वारा छात्राओं को उनके अधिकारों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।

Check Also
Close