Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

गदरपुर। किसानों की विभिन्न गंभीर समस्याओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री,उत्तराखण्ड सरकार को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी परगना गदरपुर एवं तहसीलदार गदरपुर, जनपद उधम सिंह नगर के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों से जुड़े भूमि,शिक्षा एवं सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं।
ज्ञापन में बताया गया कि वर्ग-5 की भूमि,जिसे 1990 के दशक में अधिकारियों द्वारा किसानों की जानकारी के बिना वर्ग-4 एवं भूमिधरी भूमि को वर्ग-5 में दर्ज कर दिया गया, उस पर किसान पिछले लगभग 40 वर्षों से काबिज हैं। ऐसे भूमिधरी किसानों के अधिकार सुरक्षित किए जाने की मांग की गई।
इसके साथ ही मांग की गई कि वर्ग-4 एवं वर्ग-1 (ख) की भूमि को 9 नवम्बर 2000 के सर्किल रेट पर नजरी जमा कराकर उसका नवीनीकरण किया जाए।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि अनुसूचित जाति समाज के किसानों को अन्य किसानों को भूमि बेचने की अनुमति दी जाए। वहीं आरोप लगाया गया कि वर्ग-5 की भूमि पर प्रशासन द्वारा किसानों को डराकर जबरन कब्जा किया जा रहा है, जबकि किसान 40 से 60 वर्षों से उस भूमि पर जोत-खेत कर रहे हैं और मकान बनाकर निवास कर रहे हैं। ऐसे किसानों को नोटिस देकर भूमि खाली कराने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई।
किसानों ने बताया कि हरिपुरा डाम निर्माण के लिए सरकार द्वारा लगभग 60 वर्ष पूर्व किसानों की भूमिधरी जमीन ली गई थी,जिसके बदले उन्हें ग्राम डलपुरा, तहसील गदरपुर में विस्थापित किया गया था। लेकिन अब तक उन किसानों को वहां की भूमि पर भूमिधरी अधिकार नहीं दिए गए,जिससे वे किसी प्रकार का ऋण नहीं ले पा रहे हैं। प्रशासन से शीघ्र भूमिधरी अधिकार प्रदान करने की मांग की गई।
इसके अलावा ज्ञापन में उत्तराखण्ड में पांच एकड़ तक भूमि रखने वाले किसानों के बच्चों को आरटीई के तहत मुफ्त शिक्षा देने की मांग की गई।
अंत में किसानों ने लावारिस पशुओं की समस्या उठाते हुए कहा कि इनके कारण आम जनता की जान-माल को नुकसान हो रहा है और किसानों की खड़ी फसलों को भारी क्षति पहुंच रही है। प्रशासन से इस पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की गई।
किसानों ने आशा जताई कि सरकार उनकी समस्याओं पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी।प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा, युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू,जिलाध्यक्ष गुरसेवक सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह दर्शन सिंह देओल,शीतल सिंह जगजीत सिंह भुल्लर,अमनप्रीत सिंह,गुरमुख सिंह गोराया,
बलविंदर सिंह,जरनैल सिंह, पलविंदर सिंह,प्रिंस ढिल्लो , लखविंदर सिंह,चंचल सिंह, सुखदेव लाल,हैप्पी विर्क सहित हजारों की संख्या में किसान मौजूद रहे।

Check Also
Close