Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

रुद्रपुर नगर निगम ने पेश की मिसाल, ‘जीरो वेस्ट’ थीम पर मनाया गणतंत्र दिवस

  • दस सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

रुद्रपुर । नगर निगम रुद्रपुर द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एक अनूठी और पर्यावरण-संवेदनशील पहल करते हुए फ्जीरो वेस्ट इवेंटय् का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से निगम ने न केवल देशभक्ति का संदेश दिया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर विकास शर्मा, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल सहित समस्त वार्ड पार्षद, स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर, निगम अधिकारी और बड़ी संख्या में पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता इसकी ‘शून्य अपशिष्ट’ अवधारणा रही। कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह प्लास्टिक-मुक्त रखा गया और सजावट के लिए केवल प्राकृतिक फूलों का उपयोग किया गया। कचरे के निस्तारण के लिए आयोजन स्थल पर ट्विन बिन (गीला और सूखा कचरा) की समुचित व्यवस्था की गई थी। साथ ही, कार्यक्रम के दौरान उत्पन्न होने वाले अपशिष्ट के पृथक संग्रहण एवं परिवहन हेतु अलग-अलग कम्पार्टमेंट वाले विशेष कचरा वाहनों की तैनाती की गई थी, ताकि कचरे को स्रोत पर ही अलग कर उसका सही प्रबंधन किया जा सके।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने अपने विजन को विस्तार से साझा किया। उन्होंने कहा कि हमारा एकमात्र लक्ष्य रुद्रपुर को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत देश का नंबर-1 और एक आदर्श शहर बनाना है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में रुद्रपुर विकास और स्वच्छता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। महापौर ने जोर देकर कहा कि ‘जीरो वेस्ट’ केवल एक आयोजन की थीम नहीं बल्कि एक जीवनशैली होनी चाहिए। उन्होंने नागरिकों से आ“वान किया कि जिस तरह हम अपने घर को साफ रखते हैं, उसी तरह शहर को अपना घर मानकर उसे स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी उठाएं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के संसाधनों और प्रयासों को तभी पूर्ण सफलता मिलेगी जब इसमें प्रत्येक नगरवासी की सक्रिय भागीदारी और जागरूकता सुनिश्चित होगी।

नगर आयुक्त शिप्रा जोशी ने मौलिक कर्तव्यों का स्मरण कराते हुए कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण हमारी बुनियादी जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों पर ही कचरे का पृथक्करण शुरू करें, ताकि शहर को गंदगी मुक्त बनाया जा सके। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने वाले 10 सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण मित्रें को महापौर और नगर आयुक्त द्वारा सम्मानित व पुरस्कृत किया गया। यह पहल पर्यावरण मित्रें के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने के उद्देश्य से की गई। इस मौके पर एसबीएम विशेषज्ञ मयंक कुमार ने जीरो वेस्ट इवेंट की तकनीकी बारीकियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जब कचरा अपने निर्धारित बिन में डाला जाता है, तो वह केवल अपशिष्ट न रहकर प्रसंस्करण के बाद एक उपयोगी संसाधन बन जाता है, जिससे अर्थव्यवस्था और पर्यावरण दोनों को लाभ होता है। कार्यक्रम के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भविष्य के सभी निजी और सार्वजनिक आयोजनों को ‘जीरो वेस्ट’ के रूप में आयोजित करने तथा घरों में ट्विन बिन का उपयोग करने की सामूहिक शपथ ली।

Check Also
Close