Sunday 08/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन–डाॅ.धन सिंह रावतकार्मिकों के हित में संघ भवन निर्माण को लेकर तेज हुई पहल,प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापनपीएमश्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में हुआ प्रेरक मार्गदर्शन सत्रपशुपालन विभाग की योजनाओं से गांवों में बढ़ रहा स्वरोजगारअलकनंदनी सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 31 महिलाओं को मिला सम्मान,महिला चक्रव्यूह मंचन बना आकर्षण का केंद्रनशा माफिया नाजिम के घर पर चलेगा बुल्डोजर: महापौरमहापौर विकास शर्मा ने केन्द्रीय गृह मंत्री का किया स्वागतभूतबंगला विवाद पर वर्गविशेष के लोगो को विधायक शिव अरोरा की खुली चुनौती हिन्दू परिवार उनके बीच मे एक हीं क्यों ना हो हिन्दू दीपावली – होली दम ख़म से मनाएंगे रोक सको तो रोक लोविधायक के हस्तक्षेप के बाद महिला से अभद्रता करने पुलिसकर्मी हुआ लाइन हाजिररुद्रपुर में बीएलके-मैक्स ​हॉस्पिटल की मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत
राज्य

तुर्कागौरी में लगभग 1 किलोमीटर सड़क की स्वीकृति प्राप्त होने पर ग्रामवासियों ने किया विधायक बेहड का भव्य स्वागत

विधायक तिलक राज बेहड के प्रयासों से ग्राम तुर्क गोरी में 1 किलोमीटर की स्वीकृत कराए जाने पर पर ग्रामवासियों ने विधायक श्तिलक राज बेहड़ का फूल-मालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किया। प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य की कुल अनुमानित लागत लगभग 78 लाख रुपये है, जिससे ग्रामवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति प्राप्त होगी।
कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक बेहड़ ने ग्राम तुर्कागौरी स्थित मंदिर में दर्शन-पूजन कर समस्त क्षेत्रवासियों एवं ग्रामवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं लोककल्याण की मंगलकामना की।

इस अवसर पर विधायक बने संबोधित करते हुए कहा कि
मेरे पूर्व प्रयासों के परिणामस्वरूप राज्य योजना के अंतर्गत 1 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। ग्रामवासियों से प्राप्त अपार स्नेह, विश्वास एवं समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है, जो मुझे निरंतर जनसेवा के पथ पर समर्पित भाव से आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करता है।क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मेरे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य,राजेश प्रताप सिंह, मेजर सिंह, दिलीप सिंह बिष्ट,राजेंद्र शर्मा,बिशन सिंह कोरंगा, महेश यादव, लियाकत अली, अशरफ अली,ह्रदयाल, मोरपाल, रंजीत, रणजीत, नसीब अंसारी आदि समेत भारी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Check Also
Close