Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

जवाहर नवोदय विद्यालय सभागार में मुख्य विकास अधिकारी देवेश शाशनी जी की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन हुई।बैठक के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक, खेलकूद एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से संबंधित उपलब्धियों पर विस्तार से प्रधानाचार्य ने अवगत कराया। विद्यार्थियों के बोर्ड परीक्षाओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन, अनुशासनात्मक वातावरण तथा नवाचार आधारित शिक्षण प्रयासों को समिति द्वारा सराहना की गयी। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की भूमि का स्थाई हस्तान्तरण कराने का अनुरोध किया। जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशासन स्तर पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित फॉगिंग कराने के निर्देश नगर आयुक्त को दिये। उन्होने विद्यालय गेट व वॉउंड्री वॉल के पास सीसी टीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिये ताकि वॉउंड्री के पास कूड़ा डालने वालों को चिन्हित कर कार्यवाही की जा सकें। प्रधानाचार्य ने बताया कि उरेडा विभाग के माध्यम से भोजनालय व छात्रावास में गरम पानी हेतु सोलर गीजर की स्थापना करायी गयी थी जो काफी दिनो से खराब है। जिसपर मुख्य विकास अधिकारी ने परियोजना अधिकारी उरेडा को सोलर गीजर का परीक्षण कराकर ठीक कराने के निर्देश दिये। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को समय-समय पर विद्यालय में चिकित्सकों की टीम भेज कर छात्रों के स्वास्थ्य परीक्षण कराने व दवाई देने के भी निर्देश दिये। उन्होने जेईई/नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराने, विद्यालय हित में तीन आरओ वाटर प्यूरीफायर प्रदान कराने तथा गैस पाइपलाइन सुविधा हेतु प्रशासनिक सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर सहयोग प्रदान करने की प्रतिबद्धता जताते हुए विद्यालय परिवार को और अधिक परिश्रम के साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण हेतु कार्य करने के निर्देश दिये।सांसद प्रतिनिधि अभिनव चौधरी ने विद्यालय को एक नई रोटी मेकिंग मशीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, जिससे भोजन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा। बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं शिक्षकों ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण निर्माण तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु समन्वित प्रयासों पर बल दिया।बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, प्रधानाचार्य कंचन जोशी, एसीएमओ डॉ0 एसपी सिंह, परियोजना अधिकारी उरेडा संदीप सैनी, उप प्राचार्य पी.के. विद्यार्थी, रमेश चंद्र गौर, मोहन चंद्र सुयाल, कृष्ण पाल, अनुराग शर्मा, संजीव सिंह आदि उपस्थित थे।


जिला सूचना अधिकारी, ऊधम सिंह नगर।

Check Also
Close