Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव संपन्न: भाजपा के सौरभ जोशी बने नए मेयर।समाजसेवी राजबीर सिंह ने नवनिर्वाचित टीम को दी बधाई:पूर्व मेयर कुलदीप कुमार टीटा के संघर्ष की सराहना

काशीपुर-: चंडीगढ़ नगर निगम के वार्षिक मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के चुनाव आज 29 जनवरी, 2026 को विधिवत रूप से संपन्न हुए। इस बार के चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला, जिसमें हाथ उठाकर मतदान की प्रक्रिया अपनाई गई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी सौरभ जोशी ने 18 पार्षदों के समर्थन के साथ जीत दर्ज कर मेयर की कुर्सी संभाली। उनके साथ ही भाजपा के अन्य उम्मीदवारों ने सीनियर डिप्टी मेयर जसमनप्रीत सिंह और सुमन शर्मा जो पिछले दिनों आम आदमी पार्टी छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुई, ने डिप्टी मेयर पद पर विजय प्राप्त की।
विगत वर्षों का संघर्ष और ऐतिहासिक मोड़:  इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी राजबीर सिंह ने नगर निगम के पिछले घटनाक्रमों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निगम के पांच साल के कार्यकाल में तीसरी टर्म का चुनाव देश के लोकतांत्रिक इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। उस समय गठबंधन (आप और कांग्रेस) के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ढिलोड़ @ टीटा को भाजपा की कथित धोखाधड़ी के खिलाफ लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी थी। अंततः माननीय सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक हस्तक्षेप और आदेश के बाद ही कुलदीप टीटा मेयर बन पाए थे, जबकि कांग्रेस के जसबीर सिंह बंटी सीनियर डिप्टी मेयर और तरुणा मेहता डिप्टी मेयर चुनी गई थीं।
एक जनसेवक का गौरवशाली सफर: राजबीर सिंह ने पूर्व मेयर कुलदीप कुमार टीटा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा, “एक सफाई कर्मचारी का बेटा होकर उसी निगम का मेयर बनना, जहाँ उन्होंने खुद सड़कों पर सफाई का काम किया था, पूरे शहर के लिए गर्व की बात है। हालांकि, कोर्ट-कचहरी के चक्कर में उनके कार्यकाल के 3 महत्वपूर्ण महीने खराब हुए, फिर भी उन्होंने डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड को खत्म करने और चंडीगढ़ को स्वच्छता में नंबर वन बनाने का ईमानदार प्रयास किया।”
नवनिर्वाचित मेयर से जनहित की अपेक्षा चुनाव परिणाम आने के बाद समाजसेवी राजबीर सिंह ने नवनिर्वाचित मेयर सौरभ जोशी और उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि:अब मेयर किसी एक पार्टी के नहीं, बल्कि पूरे चंडीगढ़ के हैं।नया प्रशासन दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनहित और शहर के विकास को प्राथमिकता देगा।
अधूरे पड़े प्रोजेक्ट्स, विशेषकर डंपिंग ग्राउंड की समस्या का स्थाई समाधान निकाला जाएगा।

Check Also
Close