Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

आकाशी विकास खंड सभागार में संपूर्णता अभियान 20 का भव्य शुभारंभगदरपुर । नीति आयोग भारत सरकार के द्वारा आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान 20 का भव्य शुभारंभ विकासखंड सभागार गदरपुर में किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख क्षेत्र पंचायत ज्योति ग्रोवर,खंड विकास अधिकारी गदरपुर अतिया परवेज,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी/नोडल अधिकारी नफील जीमल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।खंड विकास अधिकारी अतिया प्रवेज ने कार्यक्रम के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए अवगत कराया कि संपूर्णता अभियान 20 ,दिनांक 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 के मध्य क्रियान्वित किया जा रहा है,जिसमें स्वास्थ्य एवं पोषण (बाल विकास) से संबंधित चार मुख्य प्रदर्शन संकेतांकों, शिक्षा विभाग का एक संकेतांक व कृषि से संबंधित एक संकेतांक, जो पशुपालन विभाग से संबंधित है, के संतृप्तिकरण हेतु सभी मिलकर सम्यक प्रयास करेंगे व संपूर्णता को प्राप्त करेंगे ।कार्यक्रम के साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित तैयार सामग्री का प्रदर्शन व बिक्री आकांक्षा हाट के माध्यम से किया गया तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनमानस का स्वास्थ्य परीक्षण हाइपरटेंशन डायबिटीज की जांच इत्यादि की गई। विकास खंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आम जनमानस व ग्राम स्तरीय कार्मिकों को भी विभिन्न संकेताकों के संतृप्तिकरण हेतु शपथ दिलाई गई व सभी को आपस में सामंजस्य बनाकर कार्य करने का आहवान किया गया । कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से आशा,एएनएम, बाल विकास विभाग से विभिन्न आंगनबाड़ी कार्यकतियों, फ्रंटलाइन वर्कर, बाल विकास परियोजना अधिकारी बीना भंडारी,वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर रवि शंकर झा, बी एम एम शेखावत शाह, सहायक विकास अधिकारी राजपाल सिंह चौहान, प्रधान सहायक आनंद सिंह बिष्ट, कनिष्ठ सहायक सुमित उपाध्याय, राधा रानी, निक्की ,अब्दुल रहमान,अब्दुल कादिर आदि उपस्थित रहे। अभियान की जानकारी पावर पॉइंट के माध्यम से सुश्री लता पांडे ने दी।कार्यक्रम का संचालन सहायक खंड विकास अधिकारी कुंदन सिंह बिष्ट एवं उप कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार मेहरा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Check Also
Close