Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

सपनों की उड़ान में बच्चों संग अभिभावकों ने भरी उम्मीदों की छलांग


कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। शिक्षा को केवल कक्षा तक सीमित न रखते हुए बच्चों और अभिभावकों को एक साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा में न्याय पंचायत स्तरीय विद्यालयी सपनों की उड़ान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। 31 जनवरी 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में रैंप वॉक,लोक नृत्य एवं अभिभावकों की कुर्सी दौड़ जैसी रोचक प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों के साथ अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि शिक्षा में परिवार की सहभागिता बच्चों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास के लिए कितनी आवश्यक है। रैंप वॉक में अभिभावक-बाल जोड़ी ने बिखेरा आत्मविश्वास रैंप वॉक प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय कीर्तिनगर से मकानी देवी एवं कु.शिक्षा ने प्रथम स्थान,उच्च प्राथमिक विद्यालय घिल्डियाल गांव से आंचल देवी एवं कु.दीपिका ने द्वितीय स्थान,राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा से सरिता बिष्ट एवं अक्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अभिभावकों की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय कीर्तिनगर की विनीता देवी ने प्रथम स्थान,उच्च प्राथमिक विद्यालय घिल्डियाल गांव की आंचल देवी ने द्वितीय स्थान,राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा की पूजा देवी ने तृतीय स्थान हासिल किया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय कीर्तिनगर ने प्रथम स्थान,प्राथमिक विद्यालय घिल्डियाल गांव ने द्वितीय स्थान,प्राथमिक विद्यालय मलेथा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्रीय संस्कृति को जीवंत किया। सर्वश्रेष्ठ एसएमसी प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा ने प्रथम स्थान,राजकीय प्राथमिक विद्यालय घिल्डियाल गांव ने द्वितीय स्थान,प्राथमिक विद्यालय कीर्तिनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन न्याय पंचायत प्रभारी विक्रम कठैत एवं सीआरपी अंकित बमराडा की देखरेख में किया गया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका अंजू बमोला,अंकिता बमराडा,जगदीश वर्धन,मान सिंह लिंगवाल,विनय रावत एवं अनिल लिंगवाल ने निभाई। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन नीरज प्रेमी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विरेंद्र बिष्ट,गणेश भट्ट,दीप्ति आर्य,महिपाल राणा,अनिल भट्ट एवं अनुसूया रावत सहित बड़ी संख्या में अभिभावक,शिक्षक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास,रचनात्मकता और सामाजिक समन्वय का विकास होता है,वहीं अभिभावकों की सहभागिता शिक्षा को और अधिक सशक्त बनाती है।

Check Also
Close