Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

सुरक्षित बचपन की ओर सशक्त पहल-ल्वाली में बाल सुरक्षा,बाल अधिकार एवं डिजिटल जागरूकता पर विशेष कार्यक्रम आयोजित


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। बच्चों को सुरक्षित,जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ल्वाली स्थित जनता इंटर कॉलेज एवं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बाल सुरक्षा,बाल अधिकार और डिजिटल सुरक्षा विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला परिवीक्षा अधिकारी/जिला बाल संरक्षण अधिकारी अरविंद कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ,जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों,सुरक्षा तंत्र और आपात सहायता सेवाओं की जानकारी देकर सजग बनाना रहा। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति की सदस्य सुनीता भट्ट ने विद्यार्थियों को पाॅक्सो अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों,शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया तथा पीड़ित बच्चों को मिलने वाले संरक्षण एवं सहयोग के बारे में सरल और सहज भाषा में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को यह भी समझाया कि किसी भी प्रकार की असहज स्थिति में डरने के बजाय भरोसेमंद माध्यमों से सहायता लेना ही सही कदम है। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन प्रज्ञा नैथानी द्वारा किया गया। उन्होंने 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की 24-7 उपलब्धता,इसकी कार्यप्रणाली और जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग कैसे किया जाए, इस पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को जागरूक किया। वहीं संरक्षण अधिकारी सागर लिंगवाल ने बच्चों को डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग,ऑनलाइन मित्रता में सावधानी,निजी जानकारी साझा न करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तुरंत सूचना देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नागेंद्र प्रसाद जुगराण,शिक्षक-शिक्षिकाएं,सामाजिक कार्यकर्ता सूरज कुमार एवं केस वर्कर धर्मेंद्र सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए वक्ताओं ने उन्हें निडर,सजग और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया तथा किसी भी समस्या की स्थिति में सरकारी सहायता तंत्र का लाभ लेने का आह्वान किया।

Check Also
Close