Monday 23/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा ने पिपलिया न. 2 क्षेत्र में विधायकनिधि से स्वीकृत राधा गोविन्द मन्दिर के सौंदर्यकरण कार्य का फीता काटकर किया लोकार्पणरूद्रपुर । ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी का दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर बालिका की बरामदगी की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने परिजनों के साथ ट्रांजिट कैंप कोतवाली पहुंचकर कोतवाल से मुलाकात की और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कोतवाल को बताया कि 12 मार्च को आरती नाम की किशोरी घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर नाते-रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। थक-हारकर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई, परंतु दस दिन का समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। ठुकराल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किशोरी को एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उन्होंने आशंका जताई कि विलंब होने पर किशोरी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है, जिससे पीड़ित परिवार अत्यंत भयभीत और आशंकित है। मुलाकात के दौरान ठुकराल ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस की टीमें सक्रिय की जाएं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद किया जाए। वहीं, मामले में कोतवाल ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं और सर्विलांस की मदद से सुराग जुटाए जा रहे हैं। इस दौरान उषा देवी, आरती, मुनेन्द्र, धर्मेन्द्र, राकेश कुमार, ललित कुमार, आदेश गंगवार, राजेश सक्सेना, संजीव गुप्ता, विक्की, बंटी, राहुल, अजय, सोनू सैनी, संजय, अमित सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।मानवता की मिसाल-नवजात की जिंदगी बचाने को आगे आए बैंक प्रबंधकअलविदा जुमा और रोजे की विदाई के साथ गूंजा मुहब्बत का पैगाम,मीठी ईद की दी गई दिली मुबारकबादबीएचयू में प्रशिक्षण लेंगे विज्ञान वर्ग के 50 नव नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरअपशिष्ट प्रबंधन व स्वच्छता व्यवस्था पर डीएम का कड़ा रुखसांस्कृतिक मंचों से निखरती है प्रतिभा और व्यक्तित्व–कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंहमतदाता सूची से जुड़ी हर समस्या का अब आसान समाधान-पौड़ी में जन सहायता केन्द्र स्थापित,टोल-फ्री नंबर जारीअंतर-महाविद्यालयी महोत्सव में बिड़ला परिसर का दबदबा-ओवरऑल चैंपियन बनकर लहराया परचम
राज्य

किच्छा बाईपास पर बनेगा नया वेंडिंग जोन

  • महापौर ने योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासनिक अमले के साथ किया व्यापक निरीक्षण

रुद्रपुर। रुद्रपुर को एक आदर्श मॉडल सिटी के रूप में स्थापित करने के अपने संकल्प को दोहराते हुए महापौर विकास शर्मा ने सोमवार को प्रशासनिक अमले के साथ शहर के विभिन्न कोनों का तूफानी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न केवल निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की, बल्कि भविष्य की उन बड़ी योजनाओं की रूपरेखा भी तैयार की, जिनका लोकार्पण और शिलान्यास आगामी 14 फरवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रस्तावित है। निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ एडीएम पंकज उपाध्याय, मुख्य नगर आयुक्त शिप्रा जोशी सहित लोक निर्माण, विद्युत, शिक्षा और परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

हाईवे चौड़ीकरण में आएगी तेजी
निरीक्षण की शुरुआत नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण कार्यों के जायजे से हुई। यहाँ महापौर के संज्ञान में आया कि बस टर्मिनल के पुराने कार्यालयों की शिफ्टिंग न होने के कारण विद्युत पोल नहीं हटाए जा सके हैं, जिससे हाईवे निर्माण की गति धीमी पड़ गई है। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए महापौर ने मौके पर ही परिवहन निगम और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की। उन्होंने परिवहन निगम को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यालय को तत्काल शिफ्ट करें ताकि जनहित में बन रहे हाईवे का कार्य बाधित न हो। अधिकारियों ने जल्द ही इसे पूरा करने का आश्वासन दिया।

किच्छा बाईपास पर बनेगा नय वेंडिंग जोन
रुद्रपुर की व्यवस्थित बसावट के लिए महापौर ने किच्छा बाईपास पर जेसीज स्कूल के समीप वेंडिंग जोन के लिए प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रोडवेज परिसर के बाहर निर्माणाधीन बस टर्मिनल की जद में आने के कारण हटाई जा रही दुकानों को यहाँ सम्मानजनक और सुरक्षित स्थान दिया जाएगा। यहाँ 6 गुणा 8 के आकार की 30 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इस वेंडिंग जोन में शौचालय, पेयजल और स्वच्छता की हाईटेक सुविधाएं होंगी, जिससे यह ग्राहकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। यह नगर निगम का तीसरा सफल वेंडिंग जोन होगा।

दो मंजिला हाईटेक शौचालय और पार्क की सौगात
सब्जी मंडी के समीप हाईवे चौड़ीकरण की जद में आ रहे पुराने शौचालय को लेकर भी महापौर ने ठोस योजना बनाई यहां पर निरीक्षण के दौरान महापौर ने निर्देश दिए कि पुराने ढांचे को ध्वस्त कर शिक्षा विभाग की भूमि पर नया दो मंजिला हाईटेक शौचालय बनाया जाए, जिसके लिए विभागीय अनापत्ति प्राप्त कर ली गई है। इसके साथ ही शिवनगर में अतिक्रमण मुक्त कराई गई बेशकीमती भूमि का उपयोग भी जनहित में करने का निर्णय लिया गया। महापौर ने घोषणा की कि इस भूमि पर बच्चों के लिए भव्य पार्क और बुजुर्गों के लिए बैठने की उत्तम व्यवस्था की जाएगी।

14 फरवरी रुद्रपुर के इतिहास का स्वर्णिम दिन
महापौर विकास शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रुद्रपुर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। 14 फरवरी को होने वाले भव्य कार्यक्रम में त्रिशूल चौक का लोकार्पण किया जाएगा, जो शहर की पहचान बनेगा। साथ ही, दशकों से बंद पड़ी नैनीताल हाईवे से आदर्श कॉलोनी घास मंडी जाने वाली सड़क को पुनः खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसका शिलान्यास स्वयं मुख्यमंत्री करेंगे। इसके अलावा गौशाला का लोकार्पण एवं कई अन्य विकास कार्य सीएम धामी जनता को समर्पित करेंगे। उन्होनंे कहा कि काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण के लिए भी चिन्हीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिसका लाभ जल्द जनता को मिलेगा।

एक साल कीर्तिमानों का सिलसिला
निरीक्षण के दौरान महापौर ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि नगर निगम ने विकास के कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य केवल निर्माण करना नहीं, बल्कि रुद्रपुर को एक व्यवस्थित और मॉडल शहर बनाना है। धामी जी के मार्गदर्शन में विकास का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।

Check Also
Close