Monday 23/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा ने पिपलिया न. 2 क्षेत्र में विधायकनिधि से स्वीकृत राधा गोविन्द मन्दिर के सौंदर्यकरण कार्य का फीता काटकर किया लोकार्पणरूद्रपुर । ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी का दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर बालिका की बरामदगी की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने परिजनों के साथ ट्रांजिट कैंप कोतवाली पहुंचकर कोतवाल से मुलाकात की और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कोतवाल को बताया कि 12 मार्च को आरती नाम की किशोरी घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर नाते-रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। थक-हारकर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई, परंतु दस दिन का समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। ठुकराल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किशोरी को एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उन्होंने आशंका जताई कि विलंब होने पर किशोरी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है, जिससे पीड़ित परिवार अत्यंत भयभीत और आशंकित है। मुलाकात के दौरान ठुकराल ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस की टीमें सक्रिय की जाएं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद किया जाए। वहीं, मामले में कोतवाल ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं और सर्विलांस की मदद से सुराग जुटाए जा रहे हैं। इस दौरान उषा देवी, आरती, मुनेन्द्र, धर्मेन्द्र, राकेश कुमार, ललित कुमार, आदेश गंगवार, राजेश सक्सेना, संजीव गुप्ता, विक्की, बंटी, राहुल, अजय, सोनू सैनी, संजय, अमित सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।मानवता की मिसाल-नवजात की जिंदगी बचाने को आगे आए बैंक प्रबंधकअलविदा जुमा और रोजे की विदाई के साथ गूंजा मुहब्बत का पैगाम,मीठी ईद की दी गई दिली मुबारकबादबीएचयू में प्रशिक्षण लेंगे विज्ञान वर्ग के 50 नव नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरअपशिष्ट प्रबंधन व स्वच्छता व्यवस्था पर डीएम का कड़ा रुखसांस्कृतिक मंचों से निखरती है प्रतिभा और व्यक्तित्व–कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंहमतदाता सूची से जुड़ी हर समस्या का अब आसान समाधान-पौड़ी में जन सहायता केन्द्र स्थापित,टोल-फ्री नंबर जारीअंतर-महाविद्यालयी महोत्सव में बिड़ला परिसर का दबदबा-ओवरऑल चैंपियन बनकर लहराया परचम
राज्य

उधम सिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की एआई सक्षम वेबसाइट, 90 सेकंड में पहुंचेगी शिकायत, निवारण होगा तेज व पारदर्शीखबर:उधम सिंह नगर। आम जनता को आधुनिक तकनीक का लाभ पहुंचाने की दिशा में उधम सिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित नई वेबसाइट लॉन्च की है। यह पहल शिकायत निवारण प्रक्रिया को अधिक तेज, सरल और पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।नई एआई सक्षम वेबसाइट के माध्यम से अब नागरिक डिजिटल रूप से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायत दर्ज होते ही एआई सिस्टम कुछ ही मिनटों में शिकायतकर्ता को एक यूनिक आईडी जारी करेगा, जिसके जरिए वह अपनी शिकायत की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक कर सकेगा।प्राधिकरण द्वारा शुरू की गई इस व्यवस्था की खासियत यह है कि शिकायत दर्ज होने के महज 90 सेकंड के भीतर संबंधित विभाग और अधिकारी तक शिकायत पहुंच जाएगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि शिकायतों के निस्तारण में होने वाली अनावश्यक देरी पर भी अंकुश लगेगा।इसके अलावा, अधिकारी अब हस्तलिखित शिकायतों की तस्वीर एआई प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर सकेंगे। एआई सॉफ्टवेयर शिकायत को पढ़कर उसका संक्षिप्त विवरण स्वतः तैयार करेगा, समस्या की श्रेणी तय करेगा और शिकायत को सीधे संबंधित अधिकारी को ट्रांसफर कर देगा।अधिकारियों के अनुसार यह प्रणाली मात्र पांच मिनट में लगभग 10 हजार लाभार्थियों तक जानकारी पहुंचाने में सक्षम है। इससे योजनाओं और शिकायत निवारण को लेकर फैले भ्रम की स्थिति समाप्त होगी और आमजन को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।प्राधिकरण की यह पहल डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जिससे प्रशासन और जनता के बीच संवाद और विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

Check Also
Close