Monday 23/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा ने पिपलिया न. 2 क्षेत्र में विधायकनिधि से स्वीकृत राधा गोविन्द मन्दिर के सौंदर्यकरण कार्य का फीता काटकर किया लोकार्पणरूद्रपुर । ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी का दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर बालिका की बरामदगी की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने परिजनों के साथ ट्रांजिट कैंप कोतवाली पहुंचकर कोतवाल से मुलाकात की और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कोतवाल को बताया कि 12 मार्च को आरती नाम की किशोरी घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर नाते-रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। थक-हारकर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई, परंतु दस दिन का समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। ठुकराल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किशोरी को एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उन्होंने आशंका जताई कि विलंब होने पर किशोरी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है, जिससे पीड़ित परिवार अत्यंत भयभीत और आशंकित है। मुलाकात के दौरान ठुकराल ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस की टीमें सक्रिय की जाएं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद किया जाए। वहीं, मामले में कोतवाल ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं और सर्विलांस की मदद से सुराग जुटाए जा रहे हैं। इस दौरान उषा देवी, आरती, मुनेन्द्र, धर्मेन्द्र, राकेश कुमार, ललित कुमार, आदेश गंगवार, राजेश सक्सेना, संजीव गुप्ता, विक्की, बंटी, राहुल, अजय, सोनू सैनी, संजय, अमित सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।मानवता की मिसाल-नवजात की जिंदगी बचाने को आगे आए बैंक प्रबंधकअलविदा जुमा और रोजे की विदाई के साथ गूंजा मुहब्बत का पैगाम,मीठी ईद की दी गई दिली मुबारकबादबीएचयू में प्रशिक्षण लेंगे विज्ञान वर्ग के 50 नव नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरअपशिष्ट प्रबंधन व स्वच्छता व्यवस्था पर डीएम का कड़ा रुखसांस्कृतिक मंचों से निखरती है प्रतिभा और व्यक्तित्व–कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंहमतदाता सूची से जुड़ी हर समस्या का अब आसान समाधान-पौड़ी में जन सहायता केन्द्र स्थापित,टोल-फ्री नंबर जारीअंतर-महाविद्यालयी महोत्सव में बिड़ला परिसर का दबदबा-ओवरऑल चैंपियन बनकर लहराया परचम
राज्य

फेरी लगाने वालों के उत्पीड़न के खिलाफ भीम आर्मी का जोरदार प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, बड़े आंदोलन की चेतावनी।

मुस्लिम समाज के समर्थन में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में सितारगंज में एक प्रभावशाली सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया, जहां बड़ी संख्या में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं एवं मुस्लिम समाज के लोगों ने एकजुट होकर उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा; इस दौरान सत्येंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि रोज़गार की तलाश में गांव-गांव फेरी लगाने वाले लोगों को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दाढ़ी देखकर रोका जाता है, उनसे जबरन आधार कार्ड मांगा जाता है और यह पूछा जाता है कि वे कहां के रहने वाले हैं, जो न केवल संविधान के मूल अधिकारों का उल्लंघन है बल्कि समाज में भय, नफरत और भेदभाव फैलाने का काम भी कर रहा है; उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं देश की गंगा-जमुनी तहजीब और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को कमजोर करती हैं और भीम आर्मी किसी भी कीमत पर गरीब, दलित और अल्पसंख्यक समाज के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेगी; सत्येंद्र कुमार ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इस प्रकार की प्रताड़ना पर रोक नहीं लगी तो भीम आर्मी आने वाले समय में इसे लेकर बड़ा जन आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी; धरना स्थल पर “हिंदू-मुस्लिम एकता जिंदाबाद”, “गुंडागर्दी बंद करो”, “दलित-मुस्लिम उत्पीड़न नहीं सहेंगे” जैसे गगनभेदी नारे लगाए गए, जिससे माहौल पूरी तरह एकता और भाईचारे के संदेश से गूंज उठा; इस मौके पर सलमान, जावेद, श्याम सुंदर, प्रेमनाथ, हीरा सिंह, मुरारी प्रसाद, देवशरण, संदीप, अशोक कुमार, यूनुस, अतीक सहित कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also
Close