Monday 23/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा ने पिपलिया न. 2 क्षेत्र में विधायकनिधि से स्वीकृत राधा गोविन्द मन्दिर के सौंदर्यकरण कार्य का फीता काटकर किया लोकार्पणरूद्रपुर । ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी का दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर बालिका की बरामदगी की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने परिजनों के साथ ट्रांजिट कैंप कोतवाली पहुंचकर कोतवाल से मुलाकात की और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कोतवाल को बताया कि 12 मार्च को आरती नाम की किशोरी घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर नाते-रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। थक-हारकर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई, परंतु दस दिन का समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। ठुकराल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किशोरी को एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उन्होंने आशंका जताई कि विलंब होने पर किशोरी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है, जिससे पीड़ित परिवार अत्यंत भयभीत और आशंकित है। मुलाकात के दौरान ठुकराल ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस की टीमें सक्रिय की जाएं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद किया जाए। वहीं, मामले में कोतवाल ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं और सर्विलांस की मदद से सुराग जुटाए जा रहे हैं। इस दौरान उषा देवी, आरती, मुनेन्द्र, धर्मेन्द्र, राकेश कुमार, ललित कुमार, आदेश गंगवार, राजेश सक्सेना, संजीव गुप्ता, विक्की, बंटी, राहुल, अजय, सोनू सैनी, संजय, अमित सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।मानवता की मिसाल-नवजात की जिंदगी बचाने को आगे आए बैंक प्रबंधकअलविदा जुमा और रोजे की विदाई के साथ गूंजा मुहब्बत का पैगाम,मीठी ईद की दी गई दिली मुबारकबादबीएचयू में प्रशिक्षण लेंगे विज्ञान वर्ग के 50 नव नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरअपशिष्ट प्रबंधन व स्वच्छता व्यवस्था पर डीएम का कड़ा रुखसांस्कृतिक मंचों से निखरती है प्रतिभा और व्यक्तित्व–कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंहमतदाता सूची से जुड़ी हर समस्या का अब आसान समाधान-पौड़ी में जन सहायता केन्द्र स्थापित,टोल-फ्री नंबर जारीअंतर-महाविद्यालयी महोत्सव में बिड़ला परिसर का दबदबा-ओवरऑल चैंपियन बनकर लहराया परचम
राज्य

दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के चेयरमैन को मिला राष्ट्रीय नेतृत्व सम्मानदिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के लिए यह अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है कि विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ऑल इंडिया पीपल्स स्कूल लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान चंडीगढ़ में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो. आशीम कुमार घोष ने उन्हें यह राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया। यह आयोजन द टाइम्स ऑफ इंडिया के सहयोग से संपन्न हुआ।यह प्रतिष्ठित पुरस्कार श्री ग्रोवर जी के दूरदर्शी नेतृत्व, प्रभावी प्रशासनिक कौशल तथा गुणवत्तापूर्ण और मूल्यपरक शिक्षा को सुदृढ़ करने के उनके निरंतर प्रयासों की स्पष्ट पहचान है। उनके मार्गदर्शन में दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर ने न केवल शैक्षणिक उपलब्धियों में उत्कृष्टता प्राप्त की है, बल्कि सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, खेलकूद, तकनीकी नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में भी विशिष्ट पहचान बनाई है।इस सम्मान को और भी विशेष बनाता है यह तथ्य कि उत्तराखंड राज्य से श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी इस राष्ट्रीय पुरस्कार को प्राप्त करने वाले एकमात्र शिक्षा नेतृत्वकर्ता हैं। यह उपलब्धि विद्यालय के साथ-साथ पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय है।इस अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर परिवार के सभी सदस्य—शिक्षकगण, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं अभिभावक—ने श्री ग्रोवर जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। यह सम्मान उनके उस प्रेरणादायी नेतृत्व का प्रतीक है, जो शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने और भावी पीढ़ियों का उज्ज्वल भविष्य गढ़ने के लिए निरंतर समर्पित है।

Check Also
Close