Monday 23/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा ने पिपलिया न. 2 क्षेत्र में विधायकनिधि से स्वीकृत राधा गोविन्द मन्दिर के सौंदर्यकरण कार्य का फीता काटकर किया लोकार्पणरूद्रपुर । ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी का दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर बालिका की बरामदगी की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने परिजनों के साथ ट्रांजिट कैंप कोतवाली पहुंचकर कोतवाल से मुलाकात की और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कोतवाल को बताया कि 12 मार्च को आरती नाम की किशोरी घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर नाते-रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। थक-हारकर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई, परंतु दस दिन का समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। ठुकराल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किशोरी को एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उन्होंने आशंका जताई कि विलंब होने पर किशोरी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है, जिससे पीड़ित परिवार अत्यंत भयभीत और आशंकित है। मुलाकात के दौरान ठुकराल ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस की टीमें सक्रिय की जाएं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद किया जाए। वहीं, मामले में कोतवाल ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं और सर्विलांस की मदद से सुराग जुटाए जा रहे हैं। इस दौरान उषा देवी, आरती, मुनेन्द्र, धर्मेन्द्र, राकेश कुमार, ललित कुमार, आदेश गंगवार, राजेश सक्सेना, संजीव गुप्ता, विक्की, बंटी, राहुल, अजय, सोनू सैनी, संजय, अमित सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।मानवता की मिसाल-नवजात की जिंदगी बचाने को आगे आए बैंक प्रबंधकअलविदा जुमा और रोजे की विदाई के साथ गूंजा मुहब्बत का पैगाम,मीठी ईद की दी गई दिली मुबारकबादबीएचयू में प्रशिक्षण लेंगे विज्ञान वर्ग के 50 नव नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरअपशिष्ट प्रबंधन व स्वच्छता व्यवस्था पर डीएम का कड़ा रुखसांस्कृतिक मंचों से निखरती है प्रतिभा और व्यक्तित्व–कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंहमतदाता सूची से जुड़ी हर समस्या का अब आसान समाधान-पौड़ी में जन सहायता केन्द्र स्थापित,टोल-फ्री नंबर जारीअंतर-महाविद्यालयी महोत्सव में बिड़ला परिसर का दबदबा-ओवरऑल चैंपियन बनकर लहराया परचम
राज्य

सितारगंज में विकासखण्ड स्तरीय पशु प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, 80 से अधिक पशुओं ने लिया हिस्सा, गुलाब चन्द की भैंस बनी चैम्पियन।

आज पशुपालन विभाग द्वारा विकासखण्ड सितारगंज के अंतर्गत ग्राम ऐंजनिया स्थित ग्राफ सेंटर में विकासखण्ड स्तरीय पशु प्रदर्शनी का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारम्भ पूर्व विधायक नानकमत्ता डॉ. प्रेम सिंह राणा ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न वर्गों में लगभग 80 उत्कृष्ट पशुओं का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में ग्राम मलपुरी निवासी श्री गुलाब चन्द की भैंस ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चैम्पियन पशु का खिताब अपने नाम किया। दुधारू गाय वर्ग में श्री गुलाब चन्द की गाय ने प्रथम स्थान, ग्राम ऐंजनिया के श्री दीप सिंह की गाय ने द्वितीय स्थान तथा ग्राम ऐंजनिया के ही श्री बिरसा सिंह की गाय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सूखी गाय वर्ग में चन्दन सिंह की गाय प्रथम, परमेश्वरी सिंह की गाय द्वितीय एवं अर्जुन सिंह की गाय तृतीय स्थान पर रही। वहीं दुधारू भैंस वर्ग में गुलाब चन्द प्रथम, हरजिंदर सिंह द्वितीय एवं सतेंद्र सिंह की भैंस तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी सितारगंज ने पशुपालकों को पशुपालन विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण एवं उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए उन्नत पशुपालन अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रदीप सिंह राणा, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी गदरपुर डॉ. सलीम पी.के. पाठक, वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी खटीमा डॉ. राजेन्द्र राम, डॉ. विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय पशुपालक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे, जिससे आयोजन अत्यंत सफल एवं यादगार रहा।

Check Also
Close