क्रिकेट मैच ना होने से दर्शकों में निराशा

हल्द्वानी गोलापर स्टेडियम के क्रिकेट मैच रद्द दर्शन भड़के आखिर क्या रही वजह उत्तराखंड में हल्द्वानी के गोलापुर स्टेडियम में आज शुरू हो रही क्रिकेट प्रतियोगिता स्थगित होने से दर्शक भड़के आयोजक ने बताया कि उनके पार्टनर का हार्ड फेल होने के कारण मंगलवार या बुधवार को खेला जाएगा
हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम गोलापुर में एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीगEVCL का आयोजन किया जा रहा है पहला मैच उत्तराखंड सोल्जर और दिल्ली नाइट्स के बीच खेला जाना था ओपनिंग में लोग गायक राकेश खंडवाला कैलाश कुमार रागिनी ग्रुप हर्षिता कोहली अंकित कुमार की प्रस्तुति रखी गई थी प्रतियोगिता में मंसूरी किंग अप वायरलेस हल्द्वानी टाइगर्स दिल्ली नाइट एस उत्तराखंड सोल्जर और वाराणसी वाइपर्स के बीच मुकाबला होने हैं
आयोजक विकास ढाका ने बताया कि दिल्ली निवासी उनके बड़े पार्टनर प्रमोद सिंह की आज दिल्ली से हल्द्वानी निकलते समय हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई इस कारण शौक के चलते मैच को स्थगित किया गया है उन्होंने बताया कि मैच कल या बुधवार को खेला जाएगा जिन दर्शकों ने टिकट खरीदे हैं उन्हें अगले मैच में एडजस्ट किया जाएगा
गेट में एंट्री से रोके गए दर्शन शरद अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने 7500 रुपए के पांच टिकट खरीदे हैं वह मैच देखने आए थे लेकिन ना तो मैच हुआ और ना ही आयोजन टिकट के रुपए लौटा रहे हैं उन्होंने कल आउट ऑफ स्टेशन जाना है और वह मैच नहीं देख पाएंगे आयोजकों ने शाम 5:40 पर उन्होंने टिकट भेजा है स्टेडियम के मुख्य गेट पर देर शाम तक हंगामा होता रहा ।
