Monday 23/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा ने पिपलिया न. 2 क्षेत्र में विधायकनिधि से स्वीकृत राधा गोविन्द मन्दिर के सौंदर्यकरण कार्य का फीता काटकर किया लोकार्पणरूद्रपुर । ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी का दस दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर बालिका की बरामदगी की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने परिजनों के साथ ट्रांजिट कैंप कोतवाली पहुंचकर कोतवाल से मुलाकात की और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कोतवाल को बताया कि 12 मार्च को आरती नाम की किशोरी घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर नाते-रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। थक-हारकर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई, परंतु दस दिन का समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। ठुकराल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किशोरी को एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उन्होंने आशंका जताई कि विलंब होने पर किशोरी के साथ कोई अनहोनी हो सकती है, जिससे पीड़ित परिवार अत्यंत भयभीत और आशंकित है। मुलाकात के दौरान ठुकराल ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस की टीमें सक्रिय की जाएं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद किया जाए। वहीं, मामले में कोतवाल ने आश्वासन दिया कि पुलिस टीमें लगातार छानबीन कर रही हैं और सर्विलांस की मदद से सुराग जुटाए जा रहे हैं। इस दौरान उषा देवी, आरती, मुनेन्द्र, धर्मेन्द्र, राकेश कुमार, ललित कुमार, आदेश गंगवार, राजेश सक्सेना, संजीव गुप्ता, विक्की, बंटी, राहुल, अजय, सोनू सैनी, संजय, अमित सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।मानवता की मिसाल-नवजात की जिंदगी बचाने को आगे आए बैंक प्रबंधकअलविदा जुमा और रोजे की विदाई के साथ गूंजा मुहब्बत का पैगाम,मीठी ईद की दी गई दिली मुबारकबादबीएचयू में प्रशिक्षण लेंगे विज्ञान वर्ग के 50 नव नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरअपशिष्ट प्रबंधन व स्वच्छता व्यवस्था पर डीएम का कड़ा रुखसांस्कृतिक मंचों से निखरती है प्रतिभा और व्यक्तित्व–कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंहमतदाता सूची से जुड़ी हर समस्या का अब आसान समाधान-पौड़ी में जन सहायता केन्द्र स्थापित,टोल-फ्री नंबर जारीअंतर-महाविद्यालयी महोत्सव में बिड़ला परिसर का दबदबा-ओवरऑल चैंपियन बनकर लहराया परचम
राज्य

पैरामिलिट्री के साथ पुलिस का फ्लैग मार्च, आमजन में बढ़ा सुरक्षा का भरोसारूद्रपुर। आगामी त्यौहारी सीजन को दृष्टिगत रखते हुए रुद्रपुर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। इस फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में शांति भंग करने, अवैध गतिविधियों एवं नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।रुद्रपुर कोतवाली पुलिस द्वारा यह फ्लैग मार्च कोतवाली परिसर से प्रारंभ होकर गोटिया, सुभाष कॉलोनी, डीडी चौक, खेड़ा होते हुए किच्छा रोड पर संपन्न हुआ। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस व पैरामिलिट्री बल की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होती नजर आई।इस अवसर पर रुद्रपुर क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रशांत कुमार ने बताया कि त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और क्षेत्र में नशे की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस नशा कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की कि यदि उनके आसपास कहीं भी नशे का अवैध कारोबार होता दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। फ्लैग मार्च के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन के प्रति भरोसा और संवेदना व्यक्त की।

Check Also
Close